DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फाइटर – कोरोना को मात देकर ड्यूटी पर लौटे गुंडरदेही टीआई रोहित मालेकर, लोगों के बीच चला रहे अब सही तरीके से मास्क पहनने अभियान, पढ़िए उनकी कहानी

बालोद/गुंडरदेही गुंडरदेही के थाना प्रभारी रोहित मलेकर भी विगत दिनों कोरोना के शिकार हो गए थे। जो सोमवार से कोरोना को मात देकर ड्यूटी पर लौट आए हैं। वे अपना अनुभव साझा करते हुए कहते हैं कि उन्हें कोई लक्षण भी नहीं था। बहुत दिनों बाद हल्का बुखार हुआ। दो बार जांच करवाने पर पता चला कि पॉजिटिव है। पहले तो उन्हें एक डॉक्टर ने टाइफाइट बता दिया था। बाद में उन्होंने विशेषज्ञ की सलाह से दोबारा जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 17 दिन के क्वॉरेंटाइन होम आइसोलेशन पूरा करने के बाद अब वे पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और ड्यूटी पर लौट आए हैं। गुंडरदेही पुलिस लोगों को सही तरीके से मास्क पहने प्रेरित कर रही ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। इसके लिए एक पोस्टर भी रिलीज किया गया है।
देखिए क्या क्या रखना है आपको ध्यान

स्वास्थ विभाग ने बताया रोहित मालेकर को कोरोना फाइटर , लिखी कहानी कैसे जीते जंग

तो वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से जंग जीतने पर थाना प्रभारी रोहित मलेकर को कोरोना फाइटर बताते हुए उनकी प्रेरक कहानी लिखी है। ताकि दूसरे उनसे प्रेरणा ले। पढ़िए वह कहानी

You cannot copy content of this page