बालोद— छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के सभी पदाधिकारियों ने कोरोना ड्यटी में लगे 100 शिक्षकों की मृत्यु के बावजूद बीमा कवरेज व तृतीय श्रेणी में अनुकम्पा नियुक्ति का प्रावधान नही होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए शासन से मांग करते हुए कहा है कि कोविड में शिक्षकों का डयूटी लगाया जा रहा है, परन्तु कोरोना वारियर्स का अभी तक दर्जा नही दिया जाना अत्यंत दुर्भाग्य पूर्ण है।विदित हो कि तत्सबंध में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, मुख्य सचिव शिक्षा को भी पत्र लिखा है! विषय परिस्थितियों में शिक्षक ड्यूटी कर रहे है! जब जब आवश्यकता होती है कि अन्य विभाग के भी काम को शिक्षक ही सहर्ष स्वीकार करके अपने इति कर्तव्यो का कुशल निर्वहन करते रहे है।
शिक्षक कर रहे है जोखिम भरा ड्यूटी – जैसे अस्पताल में ड्यूटी, शमशान घाट में ड्यूटी
वैक्सीनेशन में ड्यूटी, सेम्पल लेने में ड्यूटी, रेल्वे स्टेशन व बस स्टैंड में ड्यूटी,चेक पोस्ट में ड्यूटी, कांट्रेक्ट ट्रेसिंग में ड्यूटी, कोविड सेंटर में ड्यूटी, कोरेंटाईन सेंटर में ड्यूटी, टेस्टिंग में ड्यूटी, इसके बावजूद शासन ने शिक्षको को फ्रंटलाइन वर्कर्स नही माना।पर जब भी शिक्षकों के हितों की बात होती है तो शासन, प्रशासन में बैठे जिम्मेदार लोग मुंह फेर लेते है! फिर भी शिक्षक कभी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नही हटते! वे निरन्तर शासन, प्रशासन के निर्देश का पालन कर ही रहे है!प्रदेश में कोरोना डयूटी से 100 से अधिक शिक्षको को मृत्यु हो गई, पर उन्हें 50 लाख के बीमा कवर में नही लाया गया व अब तक कोरोना वारियर्स का दर्जा नही दिया गया है, इससे शिक्षको में भारी आक्रोश है।
छत्तीसगढ टीचर्स एसोसिएशन बालोद की ओर से एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू,प्रांतीय संगठन सचिव प्रदीप साहू,जिला संयोजक-बीरबल देशमुख ,रामकिशोर खरांशु,जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शांडिल्य,वीरेंद्र देवांगन ,संतोष देवांगन,कामता प्रसाद साहू,जिला सचिव श्री नरेंद्र कुमार साहू,जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार कुम्भकार,जिला मीडिया प्रभारी रघुनंदन गंगबोईर,ब्लाक अध्यक्ष बालोद लेखराम साहू,डौंडी ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र रावटे,डौंडीलोहारा अध्यक्ष माधव साहू,गुंडरदेही अध्यक्ष राजेन्द्र देशमुख, गुरूर अध्यक्ष सूरज गोपाल गंगबेर,ललिता यादव प्रांतीय महिला प्रतिनिधि, नीता बघेल जिला प्रतिनिधि सहित महिला मोर्चा के सभी प्रतिनिधियों ने कोरोना वारियर्स का दर्जा सहित बीमा कवरेज व तृतीय श्रेणी में अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश जारी करने की मांग शासन से किया है!
