DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर-बालोद में 6 मई सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा लॉक डाउन पढ़िए पिछले आदेश व अभी में क्या है अंतर? देर रात जारी हुआ आदेश

बालोद। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आखिर शनिवार की देर रात को बालोद जिले में लॉकडाउन से संबंधित आदेश जारी किया। रात करीब 10 55 बजे उक्त आदेश जारी हुआ। जिसमें 26 अप्रैल के बजाय अब लॉकडाउन को बालोद जिले में 6 मई की सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। जो अब तक का सबसे लंबा लॉक डाउन हो गया है। पिछले और अभी के आदेश की तुलना करें तो ज्यादा कुछ अंतर नहीं है। उल्टा लोगों को जिस छूट की उम्मीद थी वह भी अभी नहीं दी गई है। क्योंकि बढ़ते कोरोना केस और मौतों को लेकर जिला प्रशासन ने चिंता जाहिर की है और इसी वजह से ही लॉकडाउन को बढ़ाया गया है व सख्तियां भी पहले ज्यादा बढ़ा दी जाएगी। जो नियम पहले लागू की गई थी वह अभी भी लागू रहेंगे। बैंकों को अभी भी आम ग्राहकों के लिए बंद रखे गए हैं तो पेट्रोल पंप में भी आम लोगों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। किसानों को उम्मीद थी कि कृषि केंद्र को कम से कम खोलने की छूट दी जाए क्योंकि अभी खेती किसानी का सीजन है। फसलों में दवाई की बहुत जरूरत है। पर इसके लिए भी आदेश जारी नहीं हुआ। कृषि उत्पाद से जुड़े हुए व्यापारी और किसान इसकी प्रमुखता से मांग कर रहे हैं। सब्जियों को लेकर कुछ राहत मिली है। स्ट्रीट वेंडर, ठेले के माध्यम से सब्जियां और किराने की सामान बिक सकेगी। होम डिलीवरी की सुविधा दी गई है। पर दुकानों में काउंटर से ग्राहकों को समान नहीं दिया जाएगा। शादी और शोक में पिछले बार की तरह 10-10 लोगों की अनुमति बरकरार रखी गई है। और नियमों के विरुद्ध आयोजन करने पर कार्रवाई भी होगी।

देखें विस्तृत जानकारी
आदेश के सभी पन्ने जूम करके पढ़ें

हमने पहले ही बता दिया था कि बालोद जिले में लॉकडाउन बढ़ना तय है इसको लेकर शनिवार को ही आदेश जारी होगा। देर रात को आदेश जारी हुआ।

You cannot copy content of this page