घर चलना मुश्किल हो गया हैं मजदूरों की :- बिसेशर सिन्हा डोंडीलोहरा विधानसभा अध्यक्ष
बालोद – आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सन्तोष देवांगन ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में कोरोना का संकट बड़े स्तर पर है । लॉकडाउन भी छत्तीसगढ़ में अब लगातार बढ़ता जा रहा है,जिससे छत्तीसगढ़ के मजदूर वर्ग जो रोज कमाते थे, रोज खाते थे , उनकी जिंदगी पर संकट के बादल छा गए हैं । उनको अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है । आम आदमी पार्टी के बिसेशर सिन्हा डोंडीलोहरा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भूपेश सरकार से मैं अनुरोध करना चाहता हूं भूपेश बघेल की सरकार मजदूर भाई बहनों के प्रति संवेदना का भाव रखते हुए दिल्ली की तर्ज पर ₹5000 की एकमुश्त राशि कंस्ट्रक्शन मजदूरों के खाते में डाले ताकि इस कोरोना संकट में वह भी अपने परिवार का पालन पोषण सही तरीके से कर सके । दिल्ली आम आदमी पार्टी सरकार ने 2020 और 2021 दोनों समय दिल्ली के कंस्ट्रक्शन मजदूरों को ₹5000 की सहायता राशि मुहैया कराई है ताकि कंस्ट्रक्शन मजदूर भी कोरोना संकट के समय भी अपना गुजारा कर सके । मजदूर अपने मेहनतकश हाथों से बड़े-बड़े निर्माण कार्य करता है राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करता है तो सरकार को भी मजदूर वर्ग के लोगों को साथ देना चाहिए ।
कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन में मुफ्त डाक्टरी सलाह, आक्सीमीटर और थर्मा मीटर दे :- दीपक आरदे जिला अध्यक्ष बालोद
दिल्ली मॉडल की तरह यहाँ छत्तीसगढ़ में भी होम आइसोलेशन को दे प्राथमिकता:- विनय गुप्ता विधानसभा अध्यक्ष गुंडरदेही
दीपक आरदे जिला अध्यक्ष बालोद ने कहा जिस प्रकार पूरे छत्तीसगढ़ में कोरोना पैर पसार रहा है वो सर्व विदित है और आज हमारा बालोद जिला में भी लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं ।ऐसे में होम आइसोलेशन को बढ़ावा देना बहुत ही सराहनीय है।पर होम आइसोलेशन की डाक्टरी सलाह की फीस,आक्सीमीटर,थर्मा मीटर जो की बहुत ही आवश्यक और महत्वपूर्ण है ।आक्सीमीटर 1000 से 2500 के बीच मार्किट में बिक रहा है ।उसमें थर्मामीटर और डाक्टरी फीस ।इस सब को मिला कर देखे तो एक आम आदमी के लिए होम आइसोलेशन का खर्च काफी महंगा साबित होता है जो हर किसी के लिए सम्भव नही है जिसके चलते मरीज़ अस्पताल में भर्ती होने मजबूर हो रहा है।जिसका नतीजा अस्पताल बदहाल हो रहे हैं और गम्भीर मरीज़ों के लिए बेड की सुविधा की कमी अस्पतालों में देखने को मिल रही है।
विनय गुप्ता ने कहा कि हम मांग करते हैं कि कृपया होम आइसोलेशन की डाक्टरी फीस,आक्सीमीटर और थर्मामीटर मरीज़ों को फ्री किया जाए।ताकि इस जरिये मरीज़ों को इस महामारी काल मे जब आय का साधन खत्म हो गया है राहत मिले और इस जरिये अस्पताल में बेड्स की उपलब्धता भी गम्भीर मरीज़ों के लिए रहें।