
दल्लीराजहरा/बालोद– प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया दल्लीराजहरा में तैयार किए जा रहे आॅक्सीजन युक्त कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने वहाॅ विभिन्न कक्षों तथा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और शेष निर्माण कार्यों को पूर्ण कराकर कोविड केयर सेंटर को शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि तैयार किए जा रहे कोविड केयर सेंटर में सेन्ट्रलाइन पाइप लाइन सिस्टम की स्थापना की जा रही है, जिसे जल्द पूरा कर शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड केयर सेंटर की क्षमता 100 आॅक्सीजन युक्त बिस्तर होगी। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष श्री शिबु नायर, एस.डी.एम. श्री ऋषिकेश तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.मेश्राम, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक श्री पीयूष सोनी आदि मौजूद थे।
बीएसपी अस्पताल के बंद हिस्से को कोविड 19 आइसोलेशन सेंटर के रूप में प्रारंभ करने की मांग

भाजपा के मण्डल महामंत्री राकेश द्विवेदी एव सुजीत झा, मंडल उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव, जिला कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा ने अनुविभागीय दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग रखी कि बीएसपी अस्पताल के 70 प्रतिशत सर्वसुविधायुक्त हिस्सा जो बंद पड़ा है, उसे एक कोविड 19 आइसोलेशन अस्पताल के रूप में उपयोग किया जा सकता है. इसी प्रकार जनता एवं बीएसपी प्रबंधन के कर्मचारियों के लिए बंद पड़े मकानों को रिपेयर कर आइसोलेशन सेंटर बनाया जा सकता है. जिससे शहर की जनता एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए यह जर्जर भवन प्राणदायिनी बन सकती है, चूँकि यह भी सच है कि बीएसपी प्रबंधन द्वारा बनाये गए मकान एवं भवन अब जर्जर हो चुके है. सुविधाओं में कटौती के कारण स्कूल अस्पताल भी बंद है या बंद होने के कगार पर है. कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच शासन प्रशासन अपनी क्षमता के अनुरूप रोकथाम के प्रयास में जुटा हुआ है. संक्रमित मरीजों को टीकाकरण के लिए घर घर जाकर जागरूक करने में जुटा है. वहीँ बीएसपी प्रबंधन भी अपने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के साथ साथ शहर के नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है. किन्तु यहाँ पर यह बताना लाजमी होगा कि पूर्व में बीएसपी प्रबंधन ने कर्मचारी की सुविधा के लिए स्कूल अस्पताल एवं खेल मैदान बनाये थे जो कि आज के समय में देखरेख के अभाव अथवा उपयोग न होने के कारण जर्जर हो रहे है,, जिसमे स्कूल भवन खेल मैदान एवं अस्पताल है. सांसद मोहन मंडावी, विधायक अनिला भेड़िया, नपा अध्यक्ष शीबू नायर, सिटी मजिस्ट्रेट ऋषिकेश तिवारी, तहसीलदार प्रतिमा अभिषेक झा,सीजीएम् तपन सूत्रधार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं यूनियन के पदाधिकारी एवं समाज प्रमुखों के सकारात्मक पहल एवं सहयोग से इसी प्रकार के भवनों का उपयोग करते हुए करते हुए कोविड जांच केंद्र (माइंस ऑफिस गेट के पास) आइसोलेशन सेंटर (लाल मैदान) कोविड टीकाकरण के लिए बीएसपी अस्पताल में स्थान दिया गया है और वर्तमान समय में बीएसपी द्वारा बंद किये स्कूल भवन को शासन ने एकलव्य विद्यालय के लिए दी गई थी उक्त स्कूल भवन को 100 बिस्तर ऑक्सीजन युक्त सेंटर बनाया गया जो कि प्रशासन की अति सकारात्मक पहल बीएसपी प्रबंधन का सहयोग से संभव हुआ है. राजहरा माइंस का लौह अयस्क के कारण भिलाई स्टील प्लांट को विश्व में पहचान दी. बीएसपी का माइंस क्षेत्र के लोगों को वैश्विक महामारी एवं विपदा के समय जनता को ये सुविधा दिलाकर अपना ऋण चूका सकती है.