DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के लिए हिन्दसेना ने किया दही मठा का इंतजाम

बालोद। लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग चेक पोस्ट पर शहर में तैनात पुलिस के जवानों को राहत देने के लिए हिन्दसेना ने एक अनोखी पहल की और उन जवानों के पास पहुंचकर उन्हें दही मठा पिलाया गया। इस पहल की पुलिस प्रशासन ने सराहना की। बता दें कि लॉकडाउन में लगातार 24 घंटे पुलिस के जवान तैनात रहकर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। ताकि लोग सुरक्षित रहे और कोरोना संक्रमण को रोका जा सके। ऐसी स्थिति में हिन्दसेना ने उनकी चिंता करते हुए उन्हें कुछ राहत देने के लिए दही मठा पिलाकर एक सेवा कार्य किया गया।

राष्ट्रहित में समर्पित समाज सेवी संगठन हिंद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू के निर्देशानुसार प्रदेश प्रमुख संयोजक तरुण नाथ योगी के नेतृत्व में बालोंद शहर के सभी चेकपोस्ट कंट्रोल रूम सिटी कोतवाली में मठा पिलाया गया। जिसमें प्रमुख रुप से युवा ब्रिगेड जिलाध्यक्ष प्रमोद सारडा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष इम्तियाज अहमद हिंदू सेना शहर कार्यकारी अध्यक्ष गोकर्ण राजपूत छत्तीसगढ़ मीडिया प्रभारी अनीश राजपूत प्रदेश मंत्री असरार अहमद युवा ब्रिगेड संगठन मंत्री विशिष्ट साहू हिंद सेना छात्र संघ से हर्ष नाथ योगी, शिक्षक संघ हिन्द सेना कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजेश यादव उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page