प्रदेश सरकार कोरोना की रोकथाम में असफल, लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन कल



बालोद।भारतीय जनता पार्टी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट का बड़ा कारण राज्य सरकार की गैर जिम्मेदारी व लापरवाही में लिया गया निर्णय है। एक ओर झूठी वाहवाही के लिए रोड सेफ्टी क्रिकेट मैच करवाना है तो वही अदूरदर्शिता पूर्वक निर्णय से समय रहते कोरोना की रोकथाम में असफल रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि राजनीतिक विद्वेष की भावना से राज्य सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत व निर्देशो योजनाओं को समय पर क्रियान्वित नहीं किया। टीकाकरण का डेढ़ माह तक विरोध करते रहे जिसके कारण 70 हजार वैक्सीन खराब हो गए। आज कोविड-19 हॉस्पिटल भगवान भरोसे है ऑक्सीजन, बेड,दवाइयां, गरम भोजन ,उचित इलाज, शव वाहन अंत्येष्टि में भारी अव्यवस्था है। सत्ता के मद में चूर प्रदेश के मुखिया आज भी संवेदनहीन है। अनेकों बार भाजपा के नेता उचित मार्गदर्शन व हर संभव मदद के लिए आगे बढ़े किंतु अपनी ही पार्टी के मंत्री व नेताओं की अंतर कलह से कांग्रेस उबर नहीं पा रही है। ऐसे में प्रदेश की जनता का भला कहां से होगा। आज कांग्रेस पार्टी के सांसद विधायक नेता कहां हैं किसी को नहीं पता। जिनके ऊपर जनता ने विश्वास किया जिन सवा दो करोड़ जनता की सुरक्षा व स्वास्थ्य की चिंता जिनके कंधे पर है आज अज्ञातवास पर हैं। किंतु अब भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता प्रदेश व देश में आई विपदा पर हमेशा आगे खड़े होते हैं तथा अपने सकारात्मक विपक्ष की भूमिका को निभाने तथा कुंभकरण की नींद से राज्य सरकार को जगाने 24 अप्रैल को सांकेतिक रूप से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए सुरक्षित अपने अपने घरों के आगे दोपहर 2 से 5 बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे तथा सोशल मीडिया के मध्यम से व्यवस्था में सुधार सहित प्रदेश सरकार को उनके कार्यों व नैतिक जिम्मेदारियों का एहसास कराते हुए मुख्यमंत्री से आम जनता को सर्वोचीत स्वास्थ्य सुविधा व लचर व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग रखेंगे। जिला अध्यक्ष पवार ने जिले में निवासरत पार्टी के नेताओं जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि धरना प्रदर्शन को सफल करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे व स्वयं सुरक्षित रहते हुए औरों को सुरक्षित रहने में मदद करेंगे तथा आवश्यकता अनुसार जितना हो सके इस विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंदों की हर संभव मदद करें।

You cannot copy content of this page