पेंड्री सरपंच व भाजपा नेता संजीत की मौत के बाद अन्य सरपंच हो रहे लामबंद, कोरोना काल में सरकार से मांग रहे 50 लाख का बीमा कवर, वरना नहीं करेंगे क्वॉरेंटाइन सेंटर की निगरानी



बालोद। गुंडरदेही ब्लाक के ग्राम पंचायत पेंड्री के सरपंच व वरिष्ठ भाजपा नेता संजीत साहू की मौत के बाद अन्य पंचायत सरपंच में दहशत का माहौल है तो वही अब शासन प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए सेक्टरवार पंचायत सरपंच अपने-अपने ब्लॉक अध्यक्षों को आवेदन दे रहे हैं कि हमें 50 लाख का बीमा कवर दिलाया जाए। वरना हम प्रवासी मजदूरों व क्वॉरेंटाइन सेंटर की निगरानी नहीं करेंगे। इस संबंध में डुंडेरा ई पंचायत सेक्टर में आने वाले विभिन्न पंचायत के सरपंचों ने सामूहिक रूप से एक आवेदन सरपंच संघ अध्यक्ष के नाम से दिया है। जिसमें कहा गया है कि वर्तमान कोरोना काल में सभी सरपंच शासन प्रशासन के नियमों का पालन कर रहे हैं लेकिन सरपंचों के लिए अभी तक कोई बीमा कवर नहीं दिया गया।ग्राम पंचायत पेंड्री के संजीत साहू के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

फ़ाइल फ़ोटो परिवार के साथ सरपंच काले कपड़े में

इस संकट के समय उनके परिवार वालों को असीमित दुख सहने की शक्ति व संबल प्रदान करें। तो वही संजीत साहू कोरोना काल में अपने गांव की सुरक्षा व शासन के नियमों का पालन करते कोरोना के कारण आज हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन उनके परिवार के भविष्य के लिए ₹50 लाख की बीमा कवर शासन को देना चाहिए व हम सभी सरपंचों के लिए कोरोना काल के 50 लाख की बीमा राशि का प्रावधान होना चाहिए। सभी सरपंचों ने चार प्रमुख मांगों को शासन प्रशासन के समक्ष रखा। जिसमें पहली मांग है कि हम सभी सरपंचों का कोरोना काल में अगर कोरोना से हमारे जीवन की क्षति होती है तो ₹50 लाख के जीवन बीमा और ₹25 लाख की दुर्घटना बीमा का प्रावधान होना चाहिए नहीं तो हम किसी प्रवासी मजदूर या क्वॉरेंटाइन सेंटर में निगरानी नहीं करेंगे। दूसरी मांग है जब तक गांव में मनरेगा काम चलेगा तब तक सभी सरपंचों को प्रोत्साहन राशि के रूप में जितना मजदूरों को पैसा मिलता है उतना राशि ₹10000 मासिक भत्ता दिया जाए। तीसरी मांग है में ₹50 हजार से कम की राशि का स्टीमेट नहीं लिया जाए व पंचायत को स्वतंत्र छूट दिया जाए कि वह अपने कार्य योजना के हिसाब से स्वतंत्र कार्य कर सके। चौथी मांग है सभी पंचायतों की मूलभूत राशि जल्द से जल्द पंचायतों के खाते में दिया जाए। उक्त मांगे प्रमुख रूप से कुरदी पंचायत सरपंच संजय साहू, डुंडेरा के छबीलाल कोर्राम, पिरिद के अवध राम साहू, सेक्टर अध्यक्ष लवन चंद्राकर चौरेल सरपंच, धनगांव के अंजोर से निषाद, नवागांव के मुकेश कुमार, बासीन के संतोष तारम, खेरुद के योगेश साहू सहित आसपास के पंचायत सरपंच ने रखी है।

क्या कहा अध्यक्ष ने

वही इस संबंध में सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष लेखक चतुर्वेदी व ब्लॉक अध्यक्ष डुमन देशमुख ने कहा कि हम सरपंचों की मांगों को लेकर आगे कदम बढ़ा रहे हैं और संघ की ओर से भी शासन-प्रशासन तक अपनी मांगे पहुंचा रहे हैं कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर सभी सरपंच काम कर रहे हैं। 50 लाख का बीमा कवर मिलना ही चाहिए और जो भी मांगे हैं उन्हें पंचायत मंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं ताकि सरपंचों की जान सुरक्षित हो और अगर सरपंचों को कहीं कुछ होता है तो उनके परिवार को एक सहारा मिल सके।

You cannot copy content of this page