DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मृतक शिक्षकों के आश्रित परिवार को अनुग्रह राशि दी जाएगी तत्काल, डीईओ ने जारी किया आदेश

बालोद। बालोद जिले के शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर ने सभी ब्लॉक के शिक्षा अधिकारियों व हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य को आदेशित किया है कि मृतक शासकीय सेवक के आश्रित परिवार के देय अनुदान राशि का त्वरित भुगतान किया जाए। डीईओ ने जारी आदेश में कहा है कि कोविड 19 से संक्रमित हुए कई शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के आकस्मिक निधन होने की सूचना प्राप्त हो रही है। शासकीय सेवा के मृत्यु होने पर उनके आश्रित परिवार के लिए अनुग्रह राशि अनुदान स्वीकृत करने के संबंध में समय-समय पर जारी शासन निर्देश अनुसार शासकीय सेवक के आश्रित परिवार के मृत्यु के उपरांत यथाशीघ्र अनुग्रह राशि भुगतान किए जाने का प्रावधान है। इसलिए उन्होंने निर्देशित किया है कि किसी भी ब्लॉक में स्थापना में कार्यरत किसी शासकीय सेवक का यदि आकस्मिक निधन होने की सूचना प्राप्त होती है तो मृत शासकीय सेवक के आश्रित परिवार को नियत समयावधि में अनुग्रह राशि भुगतान किया जाए। इस आदेश के संबंध में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि कोरोनासंक्रमण के चलते जिले के कई शिक्षक साथियों के दुखद निधन व शिक्षकों के संक्रमित होने व शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को कोविड-19 कार्य में ड्यूटी लगाने के पहले शिक्षकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा दिवंगत परिजनों को अनुग्रह राशि भुगतान के लिए उन्होंने डीईओ को अवगत कराया था। इस संबंध में उन्होंने उनसे बातचीत भी की थी। जिस पर डीईओ द्वारा आदेश भी जारी किया गया। इस आदेश के लिए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने डीईओ का आभार भी जताया।

इन शिक्षकों के परिवारों को मिलेगी अनुग्रह राशि जो कोरोना की वजह से अब नहीं है दुनिया में

1-भूपेंद्र कुमार वर्मा, शिक्षक एल बी, माध्यमिक शाला- नालंदा, विकास खंड-डौंडीलोहारा( बालोद)

2- रामदेव कुंजाम,सहायक शिक्षक एल बी, प्राथमिक शाला केशोपुर, विकास खंड- डौंडी (बालोद)
3- दिनेश ठाकुर, सहा शिक्षक, शा प्राथमिक शाला चाराचार, वि ख गुंडरदेही
4- हरीश वीणा सोलंकी, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अचौद, विकास खंड- गुंडरदेही

5- विवेक कुमार उके
सहायक शिक्षक (एलबी.)
शास.प्राथमिक शाला जुंगेरा, वि. ख.-बालोद,जिला-बालोद
वर्तमान में संकुल समन्वयक जूंगेरा

You cannot copy content of this page