एक पार्षद ऐसी भी- लॉकडाउन में बेरोजगार परिवारों को घर पहुंच दे रही राशन



बालोद। बालोद शहर के वार्ड 16 के पार्षद दीप्ति विनोद शर्मा ने इस लॉकडाउन के दौरान मानवता की एक विशेष मिसाल पेश की है। दरअसल में उनके द्वारा वार्ड के उन बेरोजगारों की मदद की जा रही है। जो लॉकडाउन के चलते उनका काम बंद है। जिन्हें घर चलाने में परेशानी हो रही है। ऐसे चिन्हित परिवारों के घर पहुंचकर पार्षद दीप्ति शर्मा ने उन्हें राशन सामग्री भेंट कर मदद की व उनका हालचाल जाना। लोगों को कोरोना से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील भी की गई।पार्षद दीप्ति विनोद शर्मा के द्वारा वार्ड क्रमांक 16 में जरूरतमंद परिवारों को राशन, मास्क-सैनिटाइजर एवं अन्य खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया।
लॉकडाउन के कारण लंबे समय से बेरोजगार परिवारों को इससे बड़ी राहत मिली, सभी ने नियमित रूप से सेवारत पार्षद को धन्यवाद किया।
ज्ञात हो कि दीप्ति शर्मा द्वारा नियमित रूप से वार्ड सैनेटाइजेशन और कोरोना जागरूकता अभियान में प्रयासरत है।

You cannot copy content of this page