DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

Big Breaking-मोदी का बड़ा ऐलान- देश में नहीं लगेगा लॉक डाउन, सभी राज्य सरकारों को भी नसीहत- अंतिम विकल्प रखे लॉकडाउन, जब कोई रास्ता ना हो तभी लगाएं, पढ़िए उनके संबोधन के प्रमुख अंश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 20 मिनट तक देशवासियों को संबोधित किया। उनका संबोधन समाप्त हो गया है। वही इस संबोधन के साथ यह स्पष्ट हो गई है कि प्रधानमंत्री देश भर में लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अब हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है। अब हमें अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना है। आर्थिक गतिविधियों को शुरू करना है। कामकाज जारी रहे इसलिए 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण की शुरुआत 1 मई से की जा रही है। बाकी जो 45 या उससे अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण जो जैसा चल रहा है वह चलता ही रहेगा। उन्होंने राज्य सरकारों को नसीहत दी है कि वे लॉकडाउन ना लगाएं जब तक लॉकडाउन के अलावा और कोई विकल्प ना हो। हमें लॉकडाउन से बचना है उन्होंने सभी सरकारों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर फोकस करने की भी बात कही है। तो वही युवाओं से आह्वान किया है कि वे कोविड अनुशासन कमेटी बनाए तो बच्चों से भी उन्होंने कहा कि घर पर ऐसा माहौल बनाएं कि पेरेंट्स बेवजह घर से बाहर ना निकले। उन्होंने दूसरी जगह पर फंसे लोगों से भी अपील की है कि कुछ ही दिनों में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का भी टीकाकरण हो जाएगा। इसलिए जहां है वहीं पर रहे और वैक्सीन लगवा कर सुरक्षित रहे। वैक्सीन लगवाने के बाद भी हमें सुरक्षा को ध्यान में रखना है। धैर्य अनुशासन व मर्यादा के साथ हमें आगे भी चलना है।

You cannot copy content of this page