DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कंटेनमेंट जोन ग्राम भटगांव का एसडीएम और तहसीलदार ने किया निरीक्षण,व्यवस्थाओ का लिया जायजा, देखिये वीडियो

वीडियो यहां क्लिक करे देखें

दादू सिन्हा, धमतरी – धमतरी विकासखंड के ग्राम भटगांव में कोरोना संक्रमण के बढतें मामलो के कारण गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है,वही धमतरी एसडीएम एवं तहसीलदार के द्वारा कंटेनमेंट जोन बनाए गए जगहों और गांवो में पहुंच कर लोगों को घर पर रहने की समझाइश दी जा रही है,साथ ही साथ कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेट किया जा रहा है,दरअसल जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है और रोजाना जिले में कोरोना से लोगो की मौत भी हो रही है,वही कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा गांव गांव में आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है,जंहा संक्रमितो को रखा जा रहा है,साथ ही गांवो में बनाए गए आइसोलेशन सेंटरो का अधिकारियों व्दारा निरंतर निरीक्षण भी किया जा रहा है,इसके अलावा जिन गांवो में कोरोना के ज्यादा मामले है उन गांवो को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है,वही कंटेनमेंट गांवो के ग्रामीणो को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए अधिकारी व्यवास्थाओ का जायजा भी ले रहे है,इसी कड़ी में रविवार की सुबह एसडीएम चंद्रकांत कौशिक एवं तहसीलदार राहुल शर्मा के द्वारा कंटेन्मेंट जोन ग्राम भटगांव पहुंचकर लोगो का हाल जाना एवं पूरे गांव का पैदल भ्रमण किया और ग्रामीणो को बुनियादी सुविधा इस दौरान मिले इसके लिए सरपंच सचिव सहित कर्मचारियो को निर्देश दिए,साथ ही आइसोलेशन सेंटर में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए है।

You cannot copy content of this page