DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इन्हें है पुलिस के प्यास की चिंता, 8 जगह से हो रहा पानी का इंतजाम

बालोद – श्री पाटीदार भवन बालोद द्वारा कोरोना की इस विकट परिस्थिति में जन-जागरण एवं सुचारु व्यवस्था बनाने वाले बालोद के नगरीय क्षेत्र में तैनात पुलिस भाइयों हेतु पेयजल की व्यवस्था के तहत 20 लीटर ठंडे पानी का जार नगर के 8 चेक पोस्ट पर प्रदान किया जा रहा है. जिसे प्रतिदिन सुबह प्रदान कर शाम को ख़ाली जार एकत्रित किया जाता है. समाज द्वारा शुरू इस छोटे से प्रयास के तहत बालोद के दल्ली चौक,जयस्तंभ चौक, ट्रैफ़िक थाना, मधु चौक, पाररास, बघमरा, बुधवारी बाज़ार, झलमला में पानी प्रदान किया जा रहा है.  

You cannot copy content of this page