DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्टर ने शक्कर कारखाना का किया निरीक्षण, ज्यादा से ज्यादा गन्ना उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें – कलेक्टर

बालोद । कलेक्टर जनमेजय महोबे आज जिले के करकाभाट स्थित दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने कारखाना में चल रहे मेंटनेंस कार्य का अवलोकन किया और गन्ना पेराई, शक्कर उत्पादन व बायप्रोडक्ट आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कारखाना में बिजली तथा पानी की उपलब्धता की जानकारी तथा शक्कर गोदाम का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने कारखाना के मजदूरों से भी चर्चा की और उनकी समस्याओं पर सकारात्मक पहल करने आश्वस्त किया।
कलेक्टर महोबे ने शक्कर कारखाना के विश्रामगृह परिसर में कृषि व सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में गन्ना फसल विस्तार के संबंध में चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा गन्ना उत्पादन के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें। गन्ना क्षेत्र विस्तार हेतु ग्रामों का भ्रमण कर किसानों से चर्चा करें। कलेक्टर ने कहा कि गन्ना की फसल से होने वाले फायदे के संबंध में किसानों को अवगत कराएॅ और ज्यादा से ज्यादा गन्ना का फसल लगाने किसानों को प्रेरित करें। किसानों को गन्ना क्षेत्र विस्तार के लिए भरपूर गन्ना उत्पादन की तकनीक बतायी जाए। निर्धारित दर पर उन्नत किस्म की बीज की आपूर्ति के भी निर्देश दिए।


कलेक्टर ने शक्कर कारखाना के संचालक मण्डल के अध्यक्ष व सदस्यों से किसानों की आमदनी बढ़ाने हेतु गन्ना क्षेत्र विस्तार तथा विभिन्न समस्याओं के समाधान के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर प्रबंध संचालक राठिया, उप संचालक कृषि एन.एल.पाण्डेय, उप पंजीयक सहकारिता साहू, सीसीबी के नोडल अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page