DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोरोना से एएसआई की मौत, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई,देखे वीडियो

वीडियो

दादू सिन्हा, धमतरी।
धमतरी पुलिस विभाग में पदस्थ एएसआई की कोरोना से मौत हो गई। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। ज्ञात हो कि जिले में लगातार कोरोना का कोहराम जारी है, रोजना लोग इसके संक्रमण की चपेट में आ रहे है। वही कोरोना से लोगो की मौत भी हो रही है।,कल कोरोना संक्रमण के चलते ही पुलिस विभाग में पदस्थ 58 वर्षीय एएस आई रथराम पटेल जो कि पुलिस लाइन में पदस्थ थे उनका निधन हो गया,तबियत बिगड़ने पर जिनका ईलाज रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में चल रहा था। जिन्होंने ईलाज के दौरान आखरी सांस ली ।शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार धमतरी के दानीटोला वार्ड नहर पार स्थित शमशान घाट में किया गया।

अंतिम संस्कार के पहले पुलिस विभाग की ओर से उन्हें गार्ड आफ ऑनर सलामी दी गई। इस दौरान विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page