DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के बाद अब लॉकडाउन को मजाक समझने वालों की धमतरी पुलिस लेने लगी उठक बैठक क्लास, देखिये वीडियो

देखिये वीडियो पार्ट 1

दादू सिन्हा, धमतरी – धमतरी में घर से बाहर निकलना लोगों को भारी पड़ सकता है, धमतरी पुलिस लोगों को सबक सिखाने उठक बैठक करा रही है,बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर से लोग दहशत में पड़ गए हैं,मरीजों का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ रहा है, यही वजह है कि जिला प्रशासन पुनः लॉकडाउन की घोषणा की है,और लोगों से घर में रहने की अपील की जा रही है,पुलिस प्रशासन जिसके लिए रोज धमतरी जिले में पेट्रोलिंग की जा रही है और जिला प्रसाशन एवं धमतरी पुलिस के हर एक जवान कोरोना के चेन को तोड़ने का प्रयास में लगा हुआ है ,मगर दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि बेवजह घर से बाहर घूमने निकल रहे हैं,जिन्हें प्रशासन के नियमों से कोई सरोकार नहीं है,जिन पर पुलिस चलानी कार्रवाई भी कर रही है,तो कहीं लोगों को सबक सिखाने उठक बैठक भी कराया जा रहा है

,शहर में इसी तरह घूमते हुए कुछ युवकों को धमतरी पुलिस ने उठक बैठक कराया और समझाईस देकर दोबारा घर से बाहर नही निकलने की हिदायद दे रहे है।

देखिये वीडियो धमतरी की

You cannot copy content of this page