बालोद.बालोद जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को घर में रहकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर घरों में रहकर इस गंभीर महामारी से लड़ सकते हैं. उन्होंने कहा कि पहले जो लहर आई थी उससे यह लहर बेहद ही खतरनाक है और इसका असर भी देखने को मिल रहा है. हमें आसपास के जिलों में हो रही घटनाओं से सीख लेकर इस बीमारी से लड़ना है उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की है।
वर्चुअल होंगे कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यों को नहीं रोक सकती है हम अपने अपने घरों में रहकर वर्चुअल माध्यम से एक दूसरे से जुड़े रहेंगे और पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएंगे हम सबको प्रण लेना है कि मिलकर इस गंभीर महामारी से लड़ना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के वैक्सीन कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाना है.लोगों तक पहुंचाना है हम से जो भी मदद हो पाए वह सबको मिलकर करना है. भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र भक्त है.राष्ट्र सेवक है और यह राष्ट्र सेवा का समय है जिसमें सब को मिलकर आगे आना है।
बढ़ता हुआ मृत्यु दर चिंता का विषय
जिस तेजी से कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित मरीजों का मृत्यु दर बढ़ता जा रहा है वह चिंता का विषय है आप सभी को शासन प्रशासन का सहयोग करना है यह ऐसा समय है जिसमें हम सबको मिलकर एक साथ इस गंभीर बीमारी से लड़ना है कोई भी व्यक्ति यदि किसी बीमारी से ग्रसित हो उससे मिल तो नहीं सकते लेकिन फोन पर उनका हौसला बढ़ाएं और उन्हें कतई यह महसूस ना होने दें कि वह अकेला है. पिछले दिनों हमने अपने भारतीय जनता पार्टी के जांबाज कर्मठ कार्यकर्ताओं को खो दिया है ,यह सिलसिला अब टूटना चाहिए .इसके लिए हम सबको मिलकर संयुक्त रूप से पहल करनी है हमें घर पर ही रह कर एक दूसरे की मदद करनी है प्रशासन की मदद करनी है।
