DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हिम्मत तो देखो….एक चोर व 17 बाइक, उस पर पत्रकार और क्राइम ब्रांच का दिखाता था धौस ?…चढ़ा धमतरी पुलिस के हत्थे, पढ़िये बाजारों से बाइक पार करने वाले इस चोर की कहानी …

बरामद चोरी की 17 बाइक जिसे एक ही चोर ने चुराया था

दादू सिन्हा, धमतरी- थाना बोराई क्षेत्रांतर्गत साप्ताहिक हाट बाजार से मोटरसाइकिल चोरी होने की पुलिस सूचना मिल रही थी, इस संबंध में थाना बोराई में मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 379 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये मोटरसाइकिल की पतासाजी की जा रही थी, बोराई क्षेत्र में सतत निगरानी रखकर आसूचना तंत्र मजबूत करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने तथा अज्ञात मोटरसाइकिल चोर की पतासाजी की गई ,साप्ताहिक हाट बाजारों पर सतत निगाह रखी जा रही थी, किंतु अज्ञात मोटरसाइकिल चोर के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाने से गिरफ्त से बाहर थे,फिर भी बोराई पुलिस के द्वारा लगातार क्षेत्र के साप्ताहिक हाट बाजार में निगाह रखी जा रही थी, अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रभारी बोराई सहायक उपनिरीक्षक देवनाथ सिन्हा ने थाना स्तर पर टीम तैयार कर ग्रामीण वेशभूषा में बोराई के साप्ताहिक बाजार पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं खड़े वाहनों पर निगाह रख रहे थे,इसी दौरान एक व्यक्ति पर संदेह होने से उसे बाजार में फॉलो किया गया। कुछ देर बाद वही व्यक्ति अपने जेब से चाबी का गुच्छा निकालकर खड़ी मोटरसाइकिल में लगाने लगा,किंतु मोटरसाइकिल लॉक होने पर वह तुरंत दूसरे मोटरसाइकिल में मास्टर चाबी फंसाकर उसे निकालने लगा और उसके मोटरसाइकिल चालू कर भागने के पूर्व घेराबंदी कर रंगे हाथ पकड़ा गया, उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम बिरसिंह पटेल पिता मन्नु राम पटेल निवासी ग्राम अड़ेगा ठाकुरपारा थाना केशकाल जिला कोंडागांव बताया, मोटरसाइकिल चोरी करते हुए पकड़े जाने पर वह अपनी मोटरसाइकिल है कह कर पुलिस स्टाफ को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया किंतु मौके पर की गई पूछताछ में संतुष्टिप्रद जवाब नहीं दिया व मौके पर मोटरसाइकिल के दस्तावेज नहीं दिखा सका, संदेही व्यक्ति से पूछताछ किया गया पर उसके पास 7-8 मास्टर चाबी, एक लोहे का पाना एवं मोबाइल मिला,मोबाइल चेक करने पर उसमें विभिन्न कंपनियों के कई मोटरसाइकिलों की फोटो होने से थाना बोरई अंतर्गत चोरी के मोटरसाइकिल की फोटो से मिलान किया गया, जिसमें से दो मोटरसाइकिल का मिलान हुआ,तब संदेही बिरसिंह पटेल से बारीकी से सघन पूछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार करते हुए अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि बोराई एवं आसपास के साप्ताहिक बाजारों में घूम-घूमकर मास्टर चाबी से विभिन्न मॉडलों की कई मोटरसाइकिल को चोरी कर बिक्री करने हेतु अपने पास छुपा कर रखा है। जिसकी निशानदेही पर उसके द्वारा चोरी कर छिपाकर रखे गए कुल 17 मोटरसाइकिल कीमती करीबन ₹3,15,000/- को बरामद किया गया।

जिसमें से दो मोटरसाइकिल थाना बोराई में पंजीबद्ध चोरी के मामले से संबंधित होने पर प्रकरण में जप्त किया गया। शेष 15 मोटरसाइकिलों को धारा 41(1+4)दंड प्रक्रिया संहिता/379 भादवि के तहत वैधानिक कार्यवाही कर विधिवत जप्त किया गया है, आरोपी बिरसिंह पटेल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी से बरामद विभिन्न कंपनियों के अन्य मोटरसाइकिल के स्वामियों की तलाश की जा रही है गिरफ्तार किये गए आरोपी का नाम बिरसिंह पटेल पिता मन्नु राम पटेल उम्र 33 वर्ष ग्राम अड़ेगा ठाकुरपारा थाना केशकाल जिला कोंडागांव (छत्तीसगढ़) है .

You cannot copy content of this page