DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मिलेगी सुविधा – बालोद का दिल्लीवार कुर्मी समाज का भवन बनेगा कोविड केयर सेंटर

बालोद। विगत दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना के संकट काल से निपटने के लिए सर्व समाज सहित संस्थाओं को सहयोग की अपील की थी। इसी क्रम में बालोद जिले में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज ने कदम बढ़ाते हुए शासन को अपने समाज के भवन को कोविड केयर सेंटर संचालित करने के लिए देने की सहमति दे दी है। बालोद के कुर्मी क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख,नगर अध्यक्ष तेजराम देशमुख सहित अन्य प्रमुखों ने यह तय किया कि इस संकट से निपटने के लिए समाज का योगदान जरूरी है और वे भवन को कोविड केयर सेंटर संचालित करने के लिए देंगे। स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है। पुराने और नए दोनों भवन को मिलाकर सेंटर संचालित किया जाएगा। वहां पर कितने बेड लगाए जा सकते हैं, क्या क्या व्यवस्था रहेगी, इसको लेकर स्थानीय अधिकारी निरीक्षण करने आएंगे। बालोद दिल्लीवार कूर्मि समाज का भवन को कोविड सेंटर बनाया जा रहा है। जिलाधीश की टीम ने अवलोकन कर जगह को फाइनल कर लिया है। बुधवार से सफाई कर 15 अप्रैल से कोविड पेसेंट को रखना शुरू कर दिया जाएगा।

You cannot copy content of this page