तस्वीर में पीले शर्ट में टेमेंद्र चन्द्राकर व साइड में खड़ा होरीलाल मण्डले
बालोद – देवरी थाना पुलिस ने ट्रैक्टर किराए पर लेकर उसे अन्य लोगों को बेच कर ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो ऐसा कईयों से ठगी कर चुके थे मामले में पुलिस ने एक पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपी ग्राम भण्डेरा निवासी टेमेन्द्र ऊर्फ गोलू चंद्राकर एवं ग्राम टिकरी अर्जुन्दा निवासी होरी लाल मण्डले को सोमवार को गिरफ्तार किया पीड़ित भागचंद वासनिक निवासी ग्राम चेन्द्रीबन नवागांव चौकी पिनकापार थाना देवरी जिला बालोद की रिपोर्ट पर पुलिस ने इन्हें पकड़ा. आरोपियों से ट्रैक्टर इंजन व टैंकर बरामद किया गया .
इस तरह हुई थी ठगी

भागचंद ने बताया माह दिसम्बर 2020 को ग्राम भण्डेरा निवासी टेमेन्द्र ऊर्फ गोलू चंद्राकर एवं ग्राम टिकरी अर्जुन्दा निवासी होरी लाल मण्डले नामक व्यक्ति ग्राम चेन्द्रीबन नवागांव में आये थे, उसी समय से उन दोनों से जान पहचान हुई थी । दिनांक 11/12/2020 को टेमेन्द्र ऊर्फ गोलू चंद्राकर और होरी लाल मण्डले दोनों मेरे गांव के गंगेश मानकर के घर दोपहर करीब 12 से 01 बजे के बीच आये थे । टेमेन्द्र ऊर्फ गोलू चंद्राकर एवं होरी लाल मण्डले दोनों व्यक्तियों द्वारा मुझे एवं गंगेश मानकर दोनों को बोले कि BSNL कंपनी द्वारा पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा हैं, उक्त कार्य हेतु ट्रेक्टर इंजन, ट्राली एवं पानी टेंकर की आवश्यकता हैं, किराया में चाहिए कहने पर मुझे और गंगेश मानकर को मीठी – मीठी बाते बोलकर हम दोनों को फंसा लिए और ट्रेक्टर इंजन, ट्राली एवं पानी टेंकर को प्रतिमाह किराया में देने के लिए सौदा किये । ट्रेक्टर इंजन एवं पानी टेंकर का 24,000 रूपये तथा ट्रेक्टर ट्राली का 9,000 रूपये प्रतिमाह किराया में सौंदा किये थे । दिनांक 13/12/2020 को मैं अपना एक ट्रेक्टर का इंजन, गंगेश मानकर का एक ट्रेक्टर इंजन, एक पानी टेंकर मेरे परिचीत के दुर्गा प्रसाद निवासी कंडेल नवागांव जिला धमतरी का एक ट्रेक्टर इंजन एक ट्राली दो पानी टेंकर तथा गुण्डरदेही, डोंगरगांव जिला राजनांदगांव निवासी कोमल सिंह साहू का एक ट्रेक्टर इंजन एवं ट्राली को प्रतिमाह उपरोक्त निर्धारित दर किराया में दिये थे । टेमेन्द्र ऊर्फ गोलू चंद्राकर और होरी लाल मण्डले हम चारों लोगों का उपरोक्त ट्रेक्टर इंजन ट्राली एंव पानी टेंकर को लेकर चले गये थे । उनके द्वारा प्रथम माह का किराया लाकर दिये उसके बाद से आज दिनांक तक कोई किराया नहीं दिये हैं । टेमेन्द्र ऊर्फ गोलू चंद्राकर और होरी लाल से बात करने पर टाल मटोल जवाब देते हैं, उन दोनों के द्वारा न ही हम लोगो का किराया दे रहे हैं और न ही हम लोगों का ट्रेक्टर इंजन, ट्राली एवं पानी टेंकर को वापस कर रहे हैं बार – बार बोलने पर दो – चार दिनों में वापस कर देने की आश्वासन देते हैं
दुसरे को बेच चुके थे ट्रैक्टर
भागचंद ने बताया मुझे ऐसा संदेह हुआ कि टेमेन्द्र ऊर्फ गोलू चंद्राकर और होरी लाल मण्डले दोनों मिलकर हम लोगों का ट्रेक्टर इंजन, ट्राली एवं पानी टेंकर को या तो अपने निजी उपयोग में ला रहे हैं या किसी के पास बिक्री कर दिये हैं तब हम लोग पता किये तो पता चला कि टेमेन्द्र ऊर्फ गोलू चंद्राकर और होरी लाल मण्डले दोनों मिलकर मेरे ट्रेक्टर इंजन को रिसाली भिलाई निवासी अनुराग कुमार राय के पास बिक्री कर दिया हैं इसी तरह दुर्गा प्रसाद साहू के एक ट्रेक्टर ट्राली को ग्राम मुडिया निवासी दीपक देशमुख के पास और कोमल सिंह साहू के एक ट्रेक्टर ट्राली को ग्राम मुरमुंदा (अहिवारा) निवासी आरती ट्रेक्टर गैरेज के पास बिक्री कर दिये हैं । टेमेन्द्र ऊर्फ गोलू चंद्राकर और होरी लाल मण्डले द्वारा हम लोगो का ट्रेक्टर इंजन, ट्राली एवं पानी टेंकर को छलकपट पूर्वक धोखाधडी करके किराया में ले जाने के बहाने ले जाकर कुछ वाहनों को अपने निजी उपयोग में ला रहे हैं और कुछ वाहनो को बिक्री कर दिये हैं ।
पढ़िये पुलिस की प्रेस नोट

