DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BIG.NEWS- बाइक चालक ने साइकिल चालक किसान को मारी टक्कर, दवाई लेने जा रहे किसान की मौत, करहीभदर बस स्टैंड के पास हुआ हादसा, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखिये फोटो

बालोद। बालोद धमतरी मुख्य मार्ग पर बुधवार की शाम 4 से 5 बजे के बीच करहीभदर के बस स्टैंड के पास यात्री प्रतीक्षालय के सामने ही बाइक चालक ने साइकिल चालक को चपेट में ले लिया।

जिसमें साइकिल सवार किसान चिंताराम विश्वकर्मा निवासी पर्रेगुड़ा की मौके पर ही मौत हो गई।इस दर्दनाक हादसे के बाद आसपास खड़े लोग भी सड़क पर आ गए और सड़क जाम कर के हंगामा करने लगे।घटना के लगभग आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची । वही बाइक चालक गौतम कुमार निवासी धमतरी को भी चोट आई है। जिसे संजीवनी 108 से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बताया जाता है कि किसान चिंताराम विश्वकर्मा कृषि से संबंधित दवाई लेने के लिए घर से आ रहा था लेकिन इस हादसे में उसकी जान चली गई। तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस मार्ग पर हादसे होते रहते हैं। इस घटना में मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया। बाइक चालक बालोद से धमतरी की ओर घर जा रहा था।

You cannot copy content of this page