DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ये यूपी- बिहार नहीं अपना छग है- लड़की से बात करने के शक में परिवार वालों ने युवक की कर दी जमकर लाठियों से पिटाई, भखारा थाना क्षेत्र का मामला..गली में बंधक बनाकर पीटते रहे 7 आरोपी

दादू सिन्हा,धमतरी
टेक्नोलॉजी के इस युग में प्रत्येक व्यक्ति अपने मित्र या प्रियजनों से मोबाइल के माध्यम से बात करना आम बात है,लोग एक दूसरे से संचार साधनों से ही जुड़ा हुआ है,लेकिन संचार साधनों का उचित उपयोग ही उसकी सार्थकता सिद्ध करता है।ऐसा ही मोबाइल में लड़का लड़की के बात करने का मामला सामने आया है जहा जोरातराई लड़की के परिवार वालों के द्वारा टाकेश्वर नाम के युवक को बेदम पिटाई किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों के परिवार के एक लड़की पीड़ित युवक से पूर्व में बात किया करता था।लेकिन वर्तमान में उक्त लड़के और लड़की की बात किसी भी प्रकार से नही होती है। फिर भी आरोपियों के द्वारा पीड़ित को हमारे परिवार के लड़की से बात करते हो कह कर बेदम पिटाई किया है पीड़ित टाकेश्वर कुमार कोसरिया पिता किसून राम कोसारिया निवासी ग्राम दरबा अपने काम के सिलसिले में रोज की तरह ट्रैक्टर में लकड़ी खाली करने के लिए जोरातराई गया हुआ था इस दौरान जोरातराई निवासी आरोपी जनदर्शन साहू,मेहतरू साहू, सलम साहू,रामलाल साहू,मोहन साहू,बिसनाथ साहू, व नागेश साहू के द्वारा संयुक्त रूप हमारे परिवार की लड़की से बात करते हो करके जातिगत गालियां देते हुए पीड़ित टाकेश्वर कोसरिया का हाथ रस्सी से बांध का मजबूत डंडे से बेदम पिटाई किया जिससे पीड़ित के हाथ की उंगली फैक्चर होने के साथ जांघ पर गहरे चोट के निशान साफ दिखाई दे रहा है साथ ही पीड़ित युवक के हाथ पैर को बांध कर निकट स्थित तालाब में फेकने की कोशिश आरोपियों के द्वारा किया गया है।इसके बाद पिटाई का विडियो बनाकर आरोपियों के द्वारा वायरल कर दिया गया।पीड़ित के लिखित शिकायत पर भखारा पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक भा.द.वी.294,323,506(B),147 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है..और आगे की कार्रवाई की जा रही है…।

वीडियो में ये सब भी है

उक्त वायरल वीडियो को ध्यान से देखें तो यह भी है कि इंसानियत तो दिख रही लेकिन लोग बचाने के लिए आगे नहीं आ रहे। दूर से खड़े लोग इस मारपीट की वीडियो भी बना रहे हैं। तो इस बीच एक महिला उन मारपीट करने वालों को डांट भी रही है कि ऐसा क्यों कर रहे हो। वह बचाने की कोशिश भी कर रही लेकिन कोई व्यक्ति उन्हें उनके पास न जाने की सलाह दे रहा है और सभी आरोपी बेदम उसे लाठियों से पीट रहे हैं।

नोट – चूँकि मामले में वीडियो वायरल करने पर भी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है व पीड़ित युवक की सम्मान की बात है इसलिए हम वीडियो अपलोड नहीं कर रहे हैं —

You cannot copy content of this page