DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सन 2011,11वां महीना 11:11मिनट पर हुआ जन्म और 11 वर्ष की उम्र में हुई मौत ,तालाब में डूबने से दो मासूम बच्ची की मौत,गांव में पसरा मातम


दादू सिन्हा,धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरौद में तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई .इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है.बताया जा रहा है कि लोकेश्वरी निषाद उम्र 11 वर्ष,याचना नेताम उम्र 10 वर्ष दोनों बच्ची रोज की तरह आज भी नहाने के लिए तालाब गए हुए थे,जहां तालाब के पास रखे कपड़े को लोगों ने देखा और बच्चियां नहीं दिखी तो लोग चिंतित हो गए, जिसके बाद लोग तालाब के बाहर बच्चियों को ढूंढने लगे,लेकिन बच्चियों की किसी भी प्रकार से पता नही चलने पर लोगो के द्वारा तालाब में के अंदर ढूंढने लगे,जहां तालाब के अंदर बच्चियां बेहोशी के हालात में मिली, जिसे तत्काल धमतरी के डीसीएच हॉस्पिटल लाया गया, जहां जांच में बाद डॉक्टर ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया, इस संबंध में अर्जुनी प्रभारी ने बताया कि बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई जिसकी पोस्ट मॉडम कर परिजनों को सौप दिया गया है, जानकारी के मुताबित जिन बच्चियों की मौत हुई है उनमें से लोकेश्वरी निषाद जा जन्म वर्ष 2011 के 11 वां महीने के 11 तारीख 11 बज कर 11 मिनट पर जन्म हुई थी जिनको वर्ष 2011 तत्कालीन कलेक्टर के द्वारा लोकेश्वरी के माता पिता को सम्मान किया गया था वही आज लोकेश्वरी की 11 साल के उम्र में मौत हो गई.

You cannot copy content of this page