DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING-शादी का झांसा देकर बनाया संबंध फिर बच्चा हुआ तो अपनाने से इनकार, गुरुर पुलिस ने चंद्रपुर से पहले से शादीशुदा आरोपी को किया गिरफ्तार

बालोद/गुरुर। गुरुर थाना क्षेत्र के कंवर चौकी के एक गांव में पिछले दिनों शादी के नाम पर झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। जिसमें एक शादीशुदा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज था और पुलिस छानबीन कर रही थी। क्योंकि आरोपी चंद्रपुर चला गया था। इसलिए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्लानिंग की गई और एसपी के निर्देशन में टीम बनाकर चंद्रपुर भेजी गई।जहां से बीती रात को आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जिसे रिमांड पर जेल भेजा गया।आरोपी टकेश्वर साहू उम्र 29 साल ने अपने ही गांव के एक लड़की को शादी के नाम पर झांसे में लिया और संबंध बनाया। आरोपी पहले से शादीशुदा भी था। जिसके बाद भी उसने कुंवारी लड़की से यह हरकत की। जब लड़की 2 साल पहले गर्भवती हुई तो उसने ग्राम स्तर के बैठक में लड़की को अपने घर रखने की बात कही। फिर वह अचानक चंद्रपुर काम करने के बहाने चला गया। लड़की से यह कह कर गया था कि वहां से आने के बाद शादी करूंगा लेकिन लड़की का प्रसव हुआ, बच्चा भी हो गया। 2 साल बीत गए लेकिन वह आया नहीं। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट लिखवाई थी। आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रमुख रूप से कंवर चौकी प्रभारी कैलाश मरई, प्रधान आरक्षक राकेश, आरक्षक सुनील कुमार, जितेंद्र साहू की अहम भूमिका रही है।

You cannot copy content of this page