DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सांकरा में शुरू हुआ तालाब गहरीकरण, मास्क पहनकर काम कर रहे मजदूर, सरपंच ने की शुरुआत

बालोद । ग्राम सांकरा ज में श्मशान घाट के पास तालाब गहरीकरण का काम मनरेगा के तहत कराया जा रहा है। मजदूरों द्वारा कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए काम किया जा रहा है। इस मनरेगा कार्य के तहत तालाब से मिट्टी खनन कर ढुलाई का पहला कार्य सरपंच वारुणी देशमुख के द्वारा किया गया। सचिव दानेश्वर देशमुख ने कहा 9 लाख 89 हजार रुपये मनरेगा से स्वीकृत हुए हैं,जिससे उक्त कार्य हो रहा।3 साल बाद गहरीकरण हो रहा है। वहां बोर भी लगा है। काम पूरा होने के बाद बोर से पानी भरा जाएगा। जिससे फिर वार्डवासियों की निस्तारी की समस्या दूर होगी। वर्तमान में यहां 141 मजदूर को रोजगार मिल रहा है।

You cannot copy content of this page