अंत्योदय के सिद्धान्त को आत्मसात कर सुशासन, विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा हमारा ध्येय- जिला भाजपा बालोद
बालोद। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के 41 वे स्थापना दिवस के अवसर पर मां भारती, पं दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर उन्हे नमन करते हुए भाजपा के झंडा को पूजन कर नया लगाकर स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण कांत पवार ने कहा भाजपा के स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाए देता हूं , और मै संगठन के उन सभी महापुरुषों को नमन करता हूं, जिन्होंने पार्टी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर हमे इस वैभव तक पहुंचाया,संगठन के विकास और राजनीतिक वैभव की यात्रा इन्हीं नेताओ के त्याग, तपस्या और बलिदान के कारण सम्भव हुआ है।

आइए इस महत्वपूर्ण समय पर एक क्षण भी आराम करे बिना और अधिक परिश्रम करके सशक्त भाजपा_सशक्त भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाले नए भारत का निर्माण करें। इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन साहू ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्पित आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए हमने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मूल मंत्र को जीते हुए सेवा ही संगठन के माध्यम से इसे सिद्ध करना है। जिला भाजपा कार्यालय में टेलीविजन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का देश के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किए। जिसे सोशल मीडिया पर जिले भर के कार्यकर्ताओ ने सुना। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश सोनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेंद्र साहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू, कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव शर्मा, मंडल मंत्री कमल पंपालिया, प्राची लालवानी, दुर्जन साहू, एकांत पवार,विनोद गिरी गोस्वामी, विक्रम लालवानी, संदीप साहू, संजय जांगड़े सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोविड-19 गाइडलाइन को ध्यान में रखकर व बढ़ते करोना संक्रमण को देखते हुए आज जिले के सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं व नेताओं ने अपने अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया तथा बूथ अध्यक्षों ने अपने घर के सामने अपना नाम व पदनाम वाला पट्टिका लगाये।