DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

13 साल की नाबालिग को किरंदुल के युवक ने प्रेम जाल में फंसाया, उड़ीसा ले जाकर छिपाया, दुष्कर्म के आरोप में देवरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़िए नादानी वाली प्रेम कहानी


बालोद/ देवरी बंगला। देवरी थाना क्षेत्र में अपहरण व दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। जिसमें 13 साल की एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर किरंदुल के रहने वाले एक युवक समीर नाग उम्र 20 साल ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट व अपहरण की धारा के तहत आरोपी समीर को पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार किया। जिसे सोमवार को रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव से 12- 13 मार्च की रात को नाबालिग लड़की को आरोपी किरंदुल से आकर अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पूर्व में उक्त लड़की किरंदुल में रहती थी। इस बीच दोनों की जान पहचान थी और इसी जान पहचान की आड़ में आरोपी ने लड़की को झांसे में लिया। रात को लड़की घर से मेले के दिन नाचा देखने के बहाने घर से निकली और दोनों चले गए। क्योंकि लड़की नाबालिग थी इसलिए पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर अपहरण की धारा के तहत केस दर्ज किया था और खोजबीन चल रही थी। आरोपी युवक द्वारा अपने मोबाइल को भी फेंक दिया गया था ताकि पुलिस लोकेशन ट्रेस ना कर सके। लेकिन रिश्तेदारों के जरिए पतासाजी करते हुए पुलिस को यह जानकारी हासिल लगी कि उड़ीसा में भी कोई रिश्तेदार रहता है। जिनके जरिए फिर पुलिस वहां पहुंच गई और युवक को गिरफ्तार किया गया व लड़की को परिजनों के सुपुर्द किया गया। किरंदुल दंतेवाडा में बचपन से लड़की भी अपने एक रिश्तेदार के घर रहा करती थी फिर मेले के दौरान देवरी थाना क्षेत्र के गांव में अपने घर आई थी। इस बीच युवक किरंदुल से रातों-रात आकर लड़की को भगा ले गया था जो फिर उड़ीसा में पकड़ा गया और जिसे रिमांड पर जेल भेजा गया।

पुलिस का प्रेस नोट भी पढ़े

You cannot copy content of this page