DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- बालोद नगर पालिका के अध्यक्ष विकास चोपड़ा हुए कोरोना के शिकार, पिछले दिनों असम चुनाव प्रचार से लौटे थे शहर, फेसबुक में खुद पोस्ट कर दी जानकारी

नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा

बालोद। बालोद नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा कोरोना के शिकार हो गए हैं। पिछले दिनों से लगातार असम दौरे पर थे और चुनाव प्रचार के बाद होली के पहले ही वे बालोद शहर घर लौटे थे। उन्होंने लौटने के बाद खुद की कोरोना जांच कराते जागरूकता का परिचय देते हुए तस्वीर सोशल मीडिया में भी साझा की थी। पिछले चार-पांच दिन से उन्हें तेज बुखार था। जब उन्होंने दुबारा जांच करवाया तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। इसकी जानकारी उन्होंने आज खुद फेसबुक अकाउंट में साझा की है।

असम से आने के बाद टेस्ट कराते हुए विकास

लोगों से अपील भी की गई है कि जो जो भी उनके संपर्क में रहे हैं वह भी जांच जरूर करवाएं। नगर पालिका अध्यक्ष के पॉजिटिव आने के बाद नगर पालिका प्रशासन में भी हड़कंप की स्थिति है। वही नगर पालिका को सैनिटाइज भी कराया जा रहा है।

फ़ाइल फ़ोटो असम चुनाव के दौरान सीएम भूपेश बघेल के साथ

You cannot copy content of this page