DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE- न्याय के लिए एक पिता की फरियाद- बेटी का अपहरण कर युवक ने उसे जहर देकर मारा, दुष्कर्म किया लेकिन घटना के 25 दिन बाद खुलेआम घूम रहा आरोपी, पुलिस ने नहीं की अब तक कार्रवाई, गुरूर थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला

बालोद/गुरूर। गुरूर ब्लॉक के पुरूर से लगे हुए एक गांव की लड़की को उनके प्रेमी युवक घनश्याम साहू उम्र 25 निवासी चंदनबिरही तहसील गुरूर द्वारा दुष्कर्म व जहर देकर मारा गया था। घटना 19 सितंबर की है। घटना केशकाल से विश्रामपुर रोड सिन्दावड़ जंगल में हुई थी। युवती को गंभीर हालत में राहगीरों की मदद से धमतरी अस्पताल भर्ती कराया जा रहा था जहां फिर रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चारामा में उसे चेक करने पर मौत की पुष्टि हुई थी। इस घटना के 25 दिन बाद युवक के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

घटना स्थल केशकाल क्षेत्र था लेकिन नाबालिग लड़की उस दिन गांव से निकली थी इसलिए मामला गुरुर थाने से जुड़ा है और इसी आधार पर लड़की के पिता ने गुरुर थाना प्रभारी व पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देकर मांग की है कि दोषी युवक पर त्वरित कार्रवाई की जाए। पिता का कहना है कि उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद करके वह खुलेआम घूम रहा है। पिता ने कहा कि उनकी बेटी पुरुर हायर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ रही थी। इस दौरान युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे घर से भगा ले गया।

केशकाल के विश्रामपुर रोड सिंदावड़ जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया फिर उसे जहर पिला दिया। इस बात की जानकारी लड़की ने खुद फोन करके अपनी मां को घटना के दिन दोपहर 3:00 बजे बताया कि उन्हें घनश्याम साहू ने जहर पिला दिया है और वह बेहोश हो गई थी। घटनास्थल तक जब तक परिजन पहुंचे लड़की की हालत खराब हो गई थी लेकिन लड़का ठीक था। अस्पताल ले जाते वक्त लड़की की मौत हो गई थी। पीएम धमतरी अस्पताल में हुआ था।

क्या कहती है पुलिस

” इस मामले पर कार्रवाई कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाएगा। घटनास्थल उस दौरान दूसरा थाना क्षेत्र था। धमतरी में पीएम हुआ है। इसलिए धमतरी पुलिस के जरिए केस की डायरी हम तक आएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। डायरी आने में देरी के चलते कार्रवाई में भी देरी हुई है।- अरुण कुमार नेताम, थाना प्रभारी गुरूर।

You cannot copy content of this page