DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

15 अप्रैल से 10 वी व 3 मई से होगी 12 वी की परीक्षा, देखिए जिले में क्या है इसकी तैयारी

कलेक्टर ने ली जिले में दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन हेतु बैठक

बालोद। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित होने वाली कक्षा दसवीं एवं कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 2021 के सुचारू रूप से संचालन हेतु विगत दिनों शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कक्षा दसवीं की परीक्षा 15 अप्रैल 2021 से प्रातः 09 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक एवं कक्षा बारहवीं की परीक्षा 03 मई 2021 से प्रातः 09 बजे से दोपहर 12.15 तक सम्पन्न होगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में बालोद जिले से कक्षा दसवीं में 14 हजार 983 एवं कक्षा बारहवीं में 11 हजार 173 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए सभी शासकीय 173 एवं अशासकीय 41 स्कूल कुल 214 हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, ताकि भौतिक दूरी का पालन हो और परीक्षा सुचारू रूप से संचालित की जा सके।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उक्त परीक्षा हेतु परीक्षा केन्द्रों के सतत् निगरानी हेतु जिला स्तरीय एवं विकास खण्ड स्तरीय उड़नदस्ता दल गठन करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के पूर्व परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक रूप से साफ-सफाई तथा बिजली, पेयजल इत्यादि व्यवस्था के निर्देश जिले के सभी केन्द्राध्यक्षों को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल को नोडल अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.ठाकुर को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

You cannot copy content of this page