DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यशवंत टंडन बनें छात्र युवा मंच बालोद जिले के जिलाध्यक्ष

अर्जुन्दा । देश एवं समाज हित में रचनात्मक एवं सकारात्मक रूप से कार्य करने वाली राष्ट्रीय संस्था छात्र युवा मंच के संगठन लिकेश्वर सिन्हा व प्रदेश संयोजक नागेश यदु और प्रदेशध्यक्ष चन्द्रभान जघेल के मार्गदर्शन व नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें बालोद जिले के जिलाध्यक्ष के रूप ग्राम डुड़िया के यशवंत कुमार टंडन को जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।

छात्र युवा मंच बालोद जिले के जिलाध्यक्ष यशवंत कुमार टंडन ने कहा कि जिला अध्यक्ष के रूप में मुझे स्थान मिलने पर मुझे गर्व है मैं पूर्ण जिम्मेदारी और कर्तव्य पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन करूंगा और जिले को एक नया पहचान दिलाने का प्रयास करूंगा।

युवाओं को संगठित करना और रक्तदान, पौधारोपण जैसे नेक व परोपकार के कार्यो से जोड़ना है लक्ष्य – यशवंत टंडन
“शिक्षा जीवन के लिए, जीवन वतन के लिए” इस ध्यये वाक्य को चरितार्थ करते हुए युवाओं को संगठित कर रक्तदान, पौधारोपण जैसे नेक व परोपकार के पुण्य कार्यों से जोड़कर समाज सेवा के कार्य करने के लिए प्रेरित करना व नि: स्वार्थ भाव से देश तथा समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। छात्र युवा मंच साथ भारतीय संस्कृति सभ्यता की रक्षा और पश्चिमी सभ्यता से युवाओं को जागृत कर नया पहचान दिलाना है।

यशवंत कुमार टंडन के जिलाध्यक्ष बनने पर लोकेश साहू, संतलाल देवांगन, रूपेश साहू, दीपक देवांगन, पूर्णिमा साहू, नीलम नीर्मोही, विनोद कुमार टंडन सहित अन्य पदाधिकारियों ने यशवंत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

You cannot copy content of this page