DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षकों को प्रथम पंक्ति के कोरोना वारियर्स मानें… प्राथमिकता से कोरोना का टीका लगाने तथा 50 लाख का बीमा कवर देने की टीचर्स एसोसिएशन ने की मांग

बालोद– छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू एवं जिला सचिव नरेंद्र साहू ने बताया कि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्यसचिव छ ग शासन, स्वास्थ्य सचिव छ ग शासन, शिक्षा सचिव छ ग शासन को पत्र लिखकर शिक्षकों को प्रथम पंक्ति के कोरोना वारियर्स के रूप में कोरोना का टीका लगाने तथा 50 लाख का बीमा कवर देने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षकों के लिए शाला बंद नही है तथा मध्यान्ह भोजन, जाति प्रमाण पत्र, 10 वीं व 12 वीं परीक्षा, स्वैक्षिक मोहल्ला क्लास आदि कार्यों से प्रतिदिन सैकड़ों छात्रों से नियमित संपर्क में है! जिससे अब शिक्षक व बच्चो में संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।
शिक्षक भी प्रथम पंक्ति के कोरोना वरियर्स हैं जिनका सीधा संबंध देश के नौनिहालों से रहता है! शिक्षक सुरक्षित रहेंगे तो बच्चे भी सुरक्षित रहेंगे! इसलिए सभी शिक्षकों को बिना किसी उम्र बंधन के स्वास्थ्य कर्मचारियों के समान कोरोना का टीका लगाया जावे।
छत्तीसगढ टीचर्स एसोसिएशन बालोद की ओर से जिलाध्यक्ष दिलीप साहू,प्रांतीय संगठन सचिव प्रदीप साहू,जिला संयोजक-बीरबल देशमुख ,रामकिशोर खरांशु,जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शांडिल्य,वीरेंद्र देवांगन ,संतोष देवांगन,कामता प्रसाद साहू,जिला सचिव श्री नरेंद्र कुमार साहू,जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार कुम्भकार,जिला मीडिया प्रभारी रघुनंदन गंगबोईर,ब्लाक अध्यक्ष बालोद लेखराम साहू,डौंडी ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र रावटे,डौंडीलोहारा अध्यक्ष माधव साहू,गुंडरदेही अध्यक्ष राजेन्द्र देशमुख, गुरूर अध्यक्ष सूरज गोपाल गंगबेर,ललिता यादव प्रांतीय महिला प्रतिनिधि, नीता बघेल जिला प्रतिनिधि सहित सभी पदाधिकारी व महिला मोर्चा के सभी प्रतिनिधि ने शीघ्र शिक्षकों को कोरोना का टीका व 50 लाख बीमा कवर की मांग की है ।

You cannot copy content of this page