राय का आरोप-कोरोना वैक्सीनेशन में पिछड़ रही कांग्रेस सरकार, क्रिकेट के आयोजन के बाद और बढ़ेगा कोरोना का ग्राफ



बालोद/ गुंडरदेही। पूर्व विधायक व भाजपा नेता राजेंद्र राय ने कांग्रेस सरकार पर कोरोना के टीकाकरण में पिछड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां मोदी सरकार 95% वैक्सीन की सप्लाई कर चुकी है उसके बावजूद छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा वैक्सीनेशन में 1 माह की देरी के चलते कोरोना का खतरा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। आज फिर कोरोना के विस्फोट फिर हो रहे हैं।उन्होंने हाल ही में रायपुर में आयोजित क्रिकेट के आयोजन पर भी सवाल उठाया कि इसके बाद तो केस अब और बढ़ेंगे। क्योंकि उस जगह पर कोरोना की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तरह से अनदेखी की गई थी। वहां पर महाराष्ट्र सहित अन्य कोरोना प्रभावित राज्यों से भी लोग आए हुए थे। आशंका है उक्त आयोजन के बाद अब पूरे छत्तीसगढ़ में कोरोना केस सामने आएंगे। यहां से कई जगह कोरोना फैल सकता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में दुर्ग और रायपुर में कोरोना दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। यहां कई गांव हॉटस्पॉट बन रहे हैं।मृत्यु दर भी इन दोनों जिलों में ज्यादा है। पर सरकार वैक्सीनेशन पर ढिलाई बरत रही है। अब तक 50% वैक्सीनेशन नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर लॉकडाउन को लेकर रणनीति बना रही तो वह गलत है। लॉक डाउन इसका कोई उपाय नहीं है। बल्कि वैक्सीनेशन पर उन्हें सख्ती और सक्रियता दिखानी चाहिए। लोगों को जागरूक करना चाहिए। मोदी सरकार ने 1 माह पहले ही मांग के मुताबिक वैक्सीन का स्टॉक भेज दिया है। इसके बावजूद श्रेय की राजनीति के चलते कांग्रेस सरकार कोरोना के वैक्सिनेशन में पिछड़ी हुई है। जो कि कोरोना को बढ़ावा दे रही। यह सरकार की नाकामी है। जिस पर सुधार होनी चाहिए। मेरा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सहित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग है कि इस पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए ताकि छत्तीसगढ़ कोरोना के आगामी खतरे से जल्द से जल्द उभर सके और जनजीवन फिर से सामान्य हो पर छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं दिख रहा है। उल्टा साल भर बाद फिर कोरोना केस बढ़ रहा है।

You cannot copy content of this page