DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कमान अब महमल्ला के हाथों, पढ़िए कौन है ये शख्स?

गुरुर। गुरुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागीरथी नागवंशी निवासी ओनाकोना का विगत दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। इस निधन के बाद से गुरुर ब्लॉक में अध्यक्ष का पद रिक्त था। जिस पर गुरुर के ही रहने वाले डॉ ओंकार महमल्ला को अब जिम्मेदारी दी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर ने बताया इस संबंध में नियुक्ति आदेश भी जारी हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ओंकार की नियुक्ति से जिला सहित गुरुर ब्लॉक के कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है।

तो वहीं इस मौके पर विधायक संगीता सिन्हा सहित अन्य कांग्रेसियों ने ओंकार महमल्ला का स्वागत सम्मान भी किया। बता दें कि ओंकार गुरुर कॉलेज के विधायक प्रतिनिधि भी हैं। तो वहीं नगर पंचायत क्षेत्र में एल्डरमैन के पद पर भी हैं। ओंकार महमल्ला को अध्यक्ष की कमान सौंपकर संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती दिलाने का प्रयास फिर से शुरू हो गया है। ओंकार के समर्थकों में भी इस नियुक्ति से हर्ष का माहौल है। विधायक संगीता सिन्हा ने गुरुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त होने पर डॉ ओंकार महमल्ला को सम्मानित करते हुए कहा कि पार्टी को इस नियुक्ति से एक नई ऊर्जा मिली है। सबको साथ लेकर चलने वाले सशक्त नेतृत्व के धनी ओंकार महमल्ला से अब गुरुर में कांग्रेस कमेटी एक नया अध्याय लिखेगी। लगभग 15 से 20 साल से कांग्रेस से जुड़े हुए ओंकार कांग्रेस के एक कर्मठ साथी भी हैं। उनके कार्य कुशलता व युवा नेतृत्व को देखते हुए उन्हें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

You cannot copy content of this page