DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शर्मनाक-11 साल की बच्ची से अश्लील हरकत, गुरुर पुलिस ने 47 साल के रिटायर्ड आर्मीमैन को दुष्कर्म के आरोप में किया गिरफ्तार

गुरुर। गुरुर पुलिस ने एक 11 साल 4 माह की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक गांव के एक 47 वर्षीय रिटायर्ड आर्मी मैन व पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष को गिरफ्तार किया। जिसे गुरुवार को रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त आरोपी पर आरोप है कि उसने अपने ही परिवार के एक नाबालिग को बाइक में बैठा कर घुमाने व चॉकलेट खिलाने के बहाने जंगल ले जाकर अश्लील हरकत की। जब जंगल से वापस घर आने के बाद बच्ची ने अपने परिजन को इसकी शिकायत की तो फिर आरोपी घटना से इनकार करने लगा। घटना तीन-चार दिन पहले की है लेकिन बच्ची बार-बार शिकायत कर रही थी। जिसे देखते हुए परिजनों ने इसे गंभीरता से लिया। थाने में शिकायत की गई। पुलिस जांच व बयानों में यह पुष्टि हुई कि बच्ची के साथ गलत हुआ है। इस घटना से ग्रामीणों में भी आक्रोश है। आरोपी के खिलाफ धारा 376 क, ख, 363 के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर जेल भेजा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाने में एएसपी डीआर पोर्ते भी गुरुवार की देर शाम को पहुंचे।


आरोपी को चंद घण्टे के भीतर गिरफ्तार करने में टीआई अरुण नेताम, प्रधान आरक्षक बलराम कोसरे, आरक्षक शेर अली,उमेंद्र सिंह निर्मलकर, तामेश्वर ठाकुर की भूमिका रही।

नोट- चूंकि घटना में पॉक्सो एक्ट लगा है तो वहीं पीड़िता भी उसी के परिवार से हैं। इसलिए हम आरोपी के नाम का खुलासा नहीं कर रहें और चेहरा भी इसीलिए ब्लर करके पहचान छुपाया गया है। ताकि उससे पीड़िता की पहचान ना हो।

You cannot copy content of this page