DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- बाइक और टीवीएस में टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर गुरुर में हुआ दर्दनाक हादसा

बालोद/ गुरुर, ऋषभ पांडे। गुरुर से शाम 6 बजे एक सड़क हादसे की खबर आ रही है। जिसमें एक बुजुर्ग खर्रा निवासी 62 वर्षीय आशाराम की मौत हो गई है। तो वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल है। जिसका नाम गोपी निवासी उसरवारा बताया जा रहा है। एक बाइक में तो दूसरा टीवीएस एक्सल में सवार था। दोनों के बीच आमने-सामने टक्कर हुई है। घटना गुरूर के शीतला मंदिर के पास हीरो शोरूम के सामने हुई है।

इस घटना के बाद से मुख्य मार्ग में लोगों की भीड़ जमा हो गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद संजीवनी 108 की टीम पहले तो दोनों को उठाकर अस्पताल ले गई। लेकिन बाद में डॉक्टरों ने पुष्टि की कि बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। तो वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। घटना की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।

दोनों ही वाहन चालक रफ्तार में थे और आमने-सामने टकरा गए।

आशा राम के सिर पर गंभीर चोंट आई थी। सड़क पर ही उनका काफी खून बह चुका था।

You cannot copy content of this page