DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गांवो में धरसा निर्माण होने से किसानों की बहुत बड़ी समस्या होगी दूर : मिथलेश

मुख्यमंत्री की सोच गांव, गरीब का विकास

देवरीबंगला । जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में किसान, मजदूर,युवा, महिलाओं के साथ-साथ गरीब, मजदूर का भी विकास हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की सोच छत्तीसगढ़ के गांव का संपूर्ण विकास है। स्वामी आत्मानंद की जयंती से प्रदेश में धरसा विकास कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इससे डौंडीलोहारा विधानसभा के प्रथम चरण में 50 से अधिक गांव को लाभ मिलेगा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने बताया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेश ने चुनाव पूर्व गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा दिया था। वह अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सार्थक साबित हो रहा है। छत्तीसगढ़ अब विकास की नई परिभाषा गढ़ रहा है। गांव में धरसा निर्माण होने के बाद किसानों की बहुत बड़ी समस्या का समाधान होगा। उन्हें खेतों तक पहुंचने में आसानी होगी। इस योजना के प्रारंभ होने से खेतों तक जाने वाले रास्ता का पक्का निर्माण होगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने सचिव स्तरीय समिति का गठन किया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष के साथ कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे, केशव शर्मा, खुमान कुरैटी ने डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम मालीघोरी, दूधली, चिल्हाटी, बड़गांव, खपरी गांव के किसानों से चर्चा कर धरसा विकास योजना की जानकारी दी। इन गांवो के किसानों ने कहा कि प्रदेश में धान खरीदी की शुरुआत 1 नवंबर से की जानी चाहिए।

You cannot copy content of this page