DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समाज के रीति रिवाजों को संग्रहित कर रखना ही समाज की एकता का परिचायक : राजू यादव

पिथौरा । श्री राधाकृष्ण मंदिर यादव (ठेठवार) समाज उपमहासभा का वार्षिक अधिवेशन खल्लारी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथि राजू यादव प्रांताध्यक्ष राजिम महासभा, समलिया यादव अध्यक्ष उपमहासभा खल्लारी, एमआर यदु मुख्यकार्यपालन अधिकारी जप बागबाहरा, उमेश यादव महासचिव राजिम महासभा, जोहत यादव प्रांतीय उपाध्यक्ष महासभा राजिम, डिगेश यादव प्रांतीय उपाध्यक्ष महासभा राजिम थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना से की गई । विशेष अतिथि राजू यादव प्रांताध्यक्ष राजिम महासभा ने कहा समाज के रीति रिवाजों को संग्रहित कर रखना ही समाज की एकता का परिचायक है, भाई चारे व सहयोग से समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।

विशेष अतिथि एमआर यदु मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज.प.बागबाहरा ने कहा हमे आने वाली पीढ़ी को शिक्षित बनाने की आवश्यकता है, शिक्षा के साथ संस्कार को जोड़ने की आवश्यकता है।

जोहत यादव उपाध्यक्ष राजिम महासभा ने कहा हमारे पूर्वजों के बनाये गये परम्परा में सुधार कर कार्य करने की आवश्यकता है। राजिम महासभा की स्थापना के बाद वार्षिक अधिवेशन लोगो का रोटी-बेटी के लेन-देन का एक सशक्त माध्यम था। रिश्ता तय होने के बाद आजन्म चलता था।आजकल रिश्ता तय करने में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें सुधार करने की आवश्यकता है। इसके लिए चिंता होनी चाहिए।

कार्यक्रम को उमेश यादव महासचिव राजिम महासभा, हरीश यादव, समलिया यादव, सन्तोष यादव ने सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम छ: राज के कौड़िया देवरी राज, खल्लारी राज, सुवरमाल राज, खरियार राज, आरंग राज, महासमुंद नगर के स्वजातीय बंधु सामाजिक चर्चा, विचार मंथन किया गया। आय व्यय को महासचिव श्याम सुंदर ने प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सोमकान्त यादव सचिव कौड़िया देवरी परिक्षेत्र व हरिराम यदु अध्यक्ष सुवर माल राज ने संयुक्त रूप से किया। आभार प्रदर्शन सोमकान्त यादव सचिव कौड़िया देवरी परिक्षेत्र ने किया।

सभी अतिथियों व पदाधिकारियों का बेच लगाकर व गमछा भेंट कर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में छः राज पार के अध्यक्ष तुलाराम यादव अध्यक्ष कौड़िया देवरी, सन्त राम यादव, अध्यक्ष आरंग राज, हरिराम यादव, अध्यक्ष सुवर माल राज, नूनचंद यादव अध्यक्ष खल्लारी राज, राजेश यादव अध्यक्ष महासमुंद नगर, शंकर यादव अध्यक्ष खरियार राज, हरिहर यादव, कोषाध्यक्ष उपमहासभा, मेघनाथ यादव, हुलस यादव, कामता यादव, प्रेमलाल यादव, जीत राम यादव पुनीत राम यादव, ठेठवार, गेंदलाल यादव, बिसहत यादव, दुलार यादव, उपकोषाध्यक्ष, घनश्याम यादव, माधव राम यादव, हेमसिग यादव, ओमप्रकाश यादव, दुर्गेश यादव, शत्रुघन यादव, प्रकाश यादव, हीरा लाल यादव, सन्तोष यादव, गजानन्द यादव, अंकेक्षक, जमुना प्रसाद अहीर, सीता राम अहीर खरियार राज, मनीराम यादव, नरेंद्र यादव, कुंद राम यादव, चिंता राम यादव, सालिक राम यादव, मालिक राम यादव, टोप राम यादव, आरएन यदु, रामप्रसाद यादव, भूषण यादव, उमेंद यादव, टीका राम यादव, बसन्त यादव, लोमस यादव सहित सैकड़ों स्व जातीयबंधु उपस्थित हुए।

You cannot copy content of this page