DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खादी ग्रामोद्योग के सामाग्रियों की छग के अलग-अलग जिलों में लगेंगी 100 गुमटियां, खादी ग्रामोद्योग के साथ ही गौठानों मे निर्मित सामाग्रियों को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल के मंशाअनुरुप खादी ग्रामोद्योग विभाग के मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी, प्रबंध संचालक आईएएस राजेश सिंह राणा के द्वारा लगातार खादी के सामाग्रियों को बढ़ावा देने विभिन्न गतिविधिया की जा रही है।

इसी कड़ी में अब पहल करते हुए आज से राजधानी रायपुर के बुढ़ातालाब के साथ साथ अन्य जिलों मे खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के द्वारा निर्मित सामाग्रियों की 100 गुमटियां लगाई जाएंगी ताकि खादी के सामाग्रियों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार एवं बिक्री किया जा सके। इसी उद्देश्य के साथ ही पिछले दिनों छत्तीसगढ़ हाट बाजार मे लगाए गए प्रदर्शनी मे मुख्यमंत्री श्री भुपेश ने इस योजना का उद्घाटन किया था, जिसकी शुरुआत आज से की गई है। रायपुर के बुढ़ातालाब मे महिला स्वसहायता समुह के द्वारा इन गुमटियों का संचालन किया जा रहा है, जहां खादी ग्रामोद्योग के द्वारा निर्मित सामाग्रिया उपलब्ध है। इन गुमटियों मे खास आर्कषण यह है कि यहाँ नरवा गरवा घुरवा और बाड़ी योजना के तहत गौठानों में महिला स्वसहायता समुहों के द्वारा निर्माण किये गये सामाग्रिया भी उपलब्ध है।

You cannot copy content of this page