DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोबाइल पर लड़की से अश्लील बात कर रेप करने की धमकी व छेड़खानी करने वाला 9 माह बाद गिरफ्तार , अजाक थाने में दर्ज था सांकरा ज का ये मामला…

बालोद /जगन्नाथपुर ग्राम सांकरा ज के रहने वाले जय प्रकाश दुबे उम्र 35 को आखिरकार पुलिस ने 9 महीने बाद सुकमा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ बालोद के अजाक थाने में जुलाई से धारा 294 ,354क,354घ, 506 सहित एसटी एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज था। जयप्रकाश दुबे पर आरोप है कि वह गांव की एक लड़की से फोन पर अश्लील बात कर उनसे छेड़खानी करता था। एक साल से उसे परेशान कर रहा था. मना करने पर फोन में गाली गलौच, जान से मारने व रेप की धमकी देता था. जिसको लेकर ग्राम स्तर पर बैठक लेकर उसे समझाइश भी दी गई थी। लेकिन उसकी हरकतें नहीं सुधरी। जिसके बाद तंग आकर एक पीड़िता ने गांव वालों के साथ जाकर अजाक थाने में शिकायत की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। लगातार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मोबाइल लोकेशन मिलते ही उसे सुकमा और दंतेवाड़ा के बीच में एक जगह से गिरफ्तार किया गया। जो पुलिस से बचते हुए महीनों तक किराए के मकानों में छिपा रहता था। जिसे मंगलवार को रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में बालोद थाने की टीम से बीजू डेनियल, योगेश सिन्हा व संदीप यादव को भेजा गया था। जिसने लोकेशन पर जाकर आरोपी को पकड़ा और बालोद लाया।

You cannot copy content of this page