DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महिलाओं पर अत्याचार एवं अनाचार में छत्तीसगढ़ हो रहा सबसे अग्रणी – भुनेश्वरी ठाकुर

छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के उत्पीड़न पर रोक लगाएं,पाटन के अनुसूचित जाति परिवार के साथ हुई घटना की हम कड़ी निंदा करते हैं

अनुसूचित जाति के परिवार की हुई निर्मम हत्या इस सरकार पर काला धब्बा- सोहद्रा ताडेकर

छत्तीसगढ़िया की बात करने वाले मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ीयो पर हो रहे अत्याचार पर मौन क्यों, लगाम क्यों नहीं – नंदिनी धाक
बालोद

लगातार छत्तीसगढ़ प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न पर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य,आदिवासी नेता भुनेश्वरी ठाकुर कहा कि इस प्रदेश में 2 साल में महिलाओं पर,आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार,अनाचार पर भूपेश बघेल जी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया,पीड़ा तो इस विषय पर है कि प्रदेश के मुखिया के कान में अभी तक जू तक नहीं रेंग रही वे मौन धारण कर बैठे हुए और लगातार उनकी सरकार अपराधियों को संरक्षण देना का काम कर रहीं बढ़ते अपराध के ग्राफ इस बात को सिद्ध कर ते है पूरे प्रदेश में आज अराजकता का माहौल है।

अनुसूचित जाति मोर्चा की नेता व पार्षद सोहद्रा ताडेकर ने कहा कि अनुसूचित जाति के एक ही परिवार के तीन महिलाओं समेत 5 सदस्यों की नृशंस हत्या हुई है जो मुख्यमंत्री जी का विधानसभा क्षेत्र का एक गांव बठेना है हत्या के पास सुसाइड नोट भी पाया गया अनुसूचित जाति समाज इस घटना से डर एवं भय का वातावरण उन पर बना हुआ, साथ ही साथ अनुसूचित जाति समाज सरकार के खिलाफ आक्रोशित भी है छत्तीसगढ़ पर कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।

भाजपा नेत्री नंदनी धाक ने कहा कि यह सरकार शराबबंदी की बात करती है उस पर लाखों करोड़ों रुपया विज्ञापन का खर्च करती है और एक और महिलाओं के लिए अलग से शराब का काउंटर खुलवाने की बात कर रही यह छत्तीसगढ़ के लिए दुर्भाग्य जनक विषय है यह शराब महिलाओं पर अत्याचार का जनक है आज गली गली मोहल्ले मोहल्ले में इस सरकार के 2 साल के कार्यकाल में शराब बेचने वालों को संरक्षण दिया जा रहा है यह सरकार छत्तीसगढ़ का विनाश करने में लगी हुई है।

You cannot copy content of this page