DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धान से भरी ट्रक पलटी, लोहारा के रायगढ़ घाट की घटना, देखिए तस्वीरें

डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा ब्लॉक के अंबागढ़ चौकी मार्ग पर रायगढ़ घाट के पास कुछ घंटे पहले धान से भरी एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। जो कि घाट से ब्लॉक मुख्यालय लोहारा की ओर आ रही थी।

हालांकि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। लेकिन बता दें कि यह स्थल वनांचल में डेंजर जोन साबित हो रहा है। पिछले माह यहां पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से भी एक बड़ी घटना हुई थी। जिसमें कई लोग घायल हुए थे। इस जगह में पहाड़ी नुमा सड़क है। जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। जरा सी चूक हुई तो गाड़ी पलट जाती है।

You cannot copy content of this page