DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले के इस गांव में हुआ कोरोना ब्लास्ट…मचा हड़कंप…गांव को किया गया सील….

दादू सिन्हा धमतरी / धमतरी कोरोना जिले में एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है , इसी प्रकार ग्रामीण इलाकों से फिर से चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आ रहा है,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तुर्रे ने बताया कि कुरूद क्षेत्र के ग्राम चटोद के पास ग्राम करगा में कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे है, बताया गया कि यहा बीते 7 दिनों से मरीजों के मिलने का सिलसिला चालू है,कल 18 लोग पॉजिटिव मिले थे।

बीते सात दिनों में कोरोना केस बढ़कर लगभग 53 पहुंच गया है, वहीं ग्राम करगा को कंटेन्मेंट जोन बना दिया गया है। डोर टू डोर सर्वे चालू है। स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां लगातार काम कर रही है।

You cannot copy content of this page