DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक शिक्षिका ऐसी भी- अपने जन्मदिन पर 73 बच्चों को वितरित की पानी की बोतल

अर्जुंदा। गोड़ेला मिडिल स्कूल की शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी ने अपने जन्मदिन पर स्कूल में एक अनूठा आयोजन किया। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई व निजी स्वच्छता को लेकर प्रेरित करने के लिए कुल 73 बच्चों को पानी की बोतल वितरित की। इसके अलावा रक्तदान करके उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान मौजूद स्टाफ संतोष शर्मा, प्राइमरी से एम एल साहू, टेकराम नायक, श्री गांगुली सहित अन्य शिक्षकों ने उनके दीर्घायु की कामना की। सभी ने इस पहल की सराहना की। ज्ञात हो कि समय-समय पर बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके द्वारा अलग-अलग शिक्षण सामग्री निशुल्क वितरित की जाती है। बच्चे स्कूल आएंगे तो उनका निजी पानी बोतल होगा तो स्वच्छता का भी ध्यान रखेंगे। इसलिए उन्होंने यह पहल की।

You cannot copy content of this page