DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरकारी राशन दुकान की बागडोर अब महिलाओं के हाथ में, वार्ड 18 में विधायक संगीता ने किया शुभारंभ

बालोद। शासन की नई योजनाओं के तहत अब सरकारी राशन दुकानों में भी महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाया जा रहा है। इसी के तहत अब शहर क्षेत्र में सभी सरकारी राशन दुकानों के संचालन का जिम्मा महिला स्व सहायता समूह को दिया जा रहा है। ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत हो। इसी क्रम में शहर के वार्ड 18 शिकारीपारा में भी राशन दुकान संचालन का कार्य ओम स्व सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 18 शिकारी पारा में नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान का शुभारंभ संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने किया ।विधायक ने महिलाओं को इसी तरह हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया तो वहीं उन्होंने कांग्रेस सरकार की सराहना भी की जो महिलाओं को इस तरह आगे बढ़ा रही है और स्व सहायता समूह बनाकर महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त हो रही है। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर,शहर अध्यक्ष अनिल यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ,संजय चंद्राकर ,पुरुषोत्तम पटेल कल्याणी चंद्राकर,नगर पालिका के पार्षदगण, गणमान्य नागरिक,अधिकारी कर्मचारी एवम समूह के सभी सदस्य उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page