DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हिम्मत तो देखो- पसौद के पेट्रोल पंप में पहुंचे 2 शख्स और पंप के मालिक की बाइक लेकर हो गए फरार, घटना कैमरे में कैद, पुलिस कर रही अब तलाश, देखिये चेहरा क्या आप पहचानते हैं?

बालोद/ देवरीबंगला। देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम पसौद में तिवारी पेट्रोल पंप से एक बाइक चोरी हो गई। हैरत वाली बात यह है कि जो बाइक चोरी हुई है वह किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति की नहीं बल्कि पंप के मालिक आशीष तिवारी की है। जो पुरानी इस्तेमाली कीमती करीब 40 हजार है और पंप के परिसर में खड़ी थी। इस बीच एक अज्ञात व्यक्ति आया और बाइक चालू करके फरार हो गया। उसके साथ एक और व्यक्ति दिख रहा है। बाइक में चाबी लगी हुई थी। जिसे चोर ताक रहा था और मौका देख कर बाइक ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेक में कैद हुई है। चोर का चेहरा भी दिख रहा है। सोशल मीडिया के जरिए भी पुलिस उक्त फुटेज को शेयर करके चोर की तलाश कर रही है। पर घटना के 2 दिन बाद भी पुलिस किसी संदेही या चोर तक नहीं पहुंच पाई है।

फुटेज देखिए क्या आप इस चोर को पहचानते हैं

बाइक चलाकर ले जाता चोर,कोने में देखिये

अगर आपको कुछ सुराग मिलता है या आप इसे पहचानते हैं तो इसकी सूचना देवरी थाने में जरूर दें।

दोनो हैं संदेही

मैनेजर ने लिखवाई अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट
काफी पतासाजी करने के बाद भी बाइक नहीं मिली ना बाइक चोर का पता चला। जिसके बाद पंप के मैनेजर ईश्वर सिंह यादव निवासी ग्राम खैरबना थाना अर्जुन्दा ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट लिखाई है। मैनेजर का कहना है 16 मार्च को दोपहर में पेट्रोल पंप के आफिस में काम कर रहा था । पेट्रोल पंम के मालिक आशिष तिवारी के नाम पर एक इस्तेमाली काला कलर के फैसन प्रो मोटर सायकल क्रं. CG 08 AN – 7800 इंजन नं. HA10ACKHL60024 एवं चेचिस नं. MBLHAW017KHL00392 हैं। कीमती करीब 40,000 रूपये को पेट्रोल पंप के बगल में खडी किया था। जिसमें चाबी लगा था। जिसे दोपहर करीब 12 से 12.20 बजे दिन में कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया । मैनेजर ईश्वर ने बताया कि अब तक चोर का पता नहीं चला।

You cannot copy content of this page