DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ससुराल जा रहे पिता के साथ पुत्र, वाहन की ठोकर से 3 साल के पुत्र की मौत

दादू सिन्हा धमतरी / धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क हादसा हुआ है..जिसमें सड़क हादसे में एक 3 साल के बच्चे की मौत हो गई है..बताया जा रहा है कि सड़क हादसा दुगली के धान खरीदी केंद्र के पास की है… बता दे कि कमित कुमार कोपरे अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर अपना ससुराल केरेमुड़ा गाँव की ओर जा रहे थे.. इसी दौरान गट्टासिली रोड से आ रहे एक छोटा हाथी गाड़ी पिता और पुत्र को ठोकर मार दिए..

जिसमें मौके पर ही 3 साल के बच्चे की मौत हो गयी..साथ ही ग्राम कोलयारी सरपंच तुलसी राम मंडावी ने बताया कि घायल कमित कुमार कोपरे को दुगली उप स्वास्थ्य केंद्र 108 के माध्यम से ले जाया गया.. तो दुगली उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित नहीं होने के कारण घायल कमित कुमार कोपरे को धमतरी जिला अस्पताल लाया गया ..जहां कमित कुमार कोपरे का इलाज जारी है..फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है..

You cannot copy content of this page