वकील भेष साहू के बड़े भाई के घर 90 हजार की चोरी, चोर बांस की सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते से घुसा था कमरें में



इसी सीढ़िया के सहारे छत के रास्ते घर में घुसा था चोर

बालोद/गुंडरदेही –  ग्राम बोदल के रहने वाले व गुण्डरदेही कोर्ट में पेशे से अधिवक्ता वकील भेष लाल साहू के बड़े भाई के घर 90 हजार की चोरी हो गई है वकील की सूचना पर रनचिराई पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार को थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है मामले में दिलचस्प बात ये है कि घर के अन्य सदस्य कमरें में सो रहे थे, उन्हें चोरी की भनक भी नहीं लगी. और चोर उनके सोने के बाद कमरें का  बाहर से दरवाजा बंद किया था. सब दरवाजे बंद होने के बाद भी चोर बांस की सीढ़िया लगाकर छत के रास्ते घर के भीतर घुसा था. वकील भेष लाल साहू ने कहा 13 मार्च शनिवार की रात मेरे बडे भाई पूनमचंद साहू घर में नहीं था। बाहर रायपुर चला गया था। भाभी खिलेश्वरी साहू, भतीजा तेजस्वी साहू, युगलकिशोर, भतीजी मेनका साहू भोजन कर रात करीब 10.30 बजे दरवाजा बंद कर अपने कमरे में सो गये थे। पूजा एवं स्टोर रूम का दरवाजा हमेशा की तरह दरवाजा बंद कर ताला लगाये थे। सबेरे सोकर उठे तो इनका बेड रूम का दरवाजा बाहर से बंद था। तब भाभी खिलेश्वरी ने आवाज लगाई। आवाज सुनकर घनश्याम साहू ने पहुंचकर बेड रूम के बाहर से बंद दरवाजा को खोला। तब बाहर निकल कर देखे पूजा एवं स्टोर रूम में लगी ताला टूटा हुआ था। दरवाजा एवं आलमारी खुला हुआ था। आलमारी के उपर रखे गद्दा नीचे पड़ा हुआ था इसी गद्दे में आलमारी के चाबी को छुपाकर रखे थे। आलमारी में रखे एक जोड़ी सोने का झुमका वजनी लगभग 10 ग्राम कीमती 40,000 रूपये, दो सोने का चैन वजनी लगभग 08 ग्राम कीमती 20,000 रूपये तथा चांदी का टूटा- फूटा पायल एवं बिछिया कीमती 5,000 रूपये, जुमला कीमती 65,000 रूपये एवं नगदी लगभग 25,000 रूपये नहीं था। किसी अज्ञात चोर ने बांस की सीढी के सहारे छत उपर चढकर घर अंदर प्रवेश कर दरवाजा के ताला को सब्बल से तोड़कर कमरा में प्रवेश कर गद्दा में रखे आलमारी के चाबी को निकालकर आलमारी खोलकर उक्त जेवरात एवं नगदी रूपये को चोरी कर ले गया था। कमरा में रखे पेटी एवं शुटकेस को घर के बाहर खेत में फेंक दिया था। शुटकेस में रखे समान खेत में बिखरा पड़ा था।

You cannot copy content of this page