DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चन्द्रशेखर का चयन प्राइड ऑफ इंडिया नेशनल अवार्ड के लिए चयन

देवरीबंगला/ डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम सम्बलपुर निवासी चंद्र शेखर तिवारी का चयन प्राइड ऑफ इंडिया नैशनल अवार्ड के लिए हुआ है । यह सम्मान राष्टीय स्तर पर चयनित 101 उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिया जाता है। यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण,सड़क सुरक्षा, शिक्षा मैं नवाचार, महिला सशक्तिकरण, खेल,समाजसेवा, अर्थशास्त्र के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा। देश के सभी राज्यों से चयनित विभूतियों को नई दिल्ली में पुरावर अचीवर फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। जिले से चंद्रशेखर तिवारी को यह सम्मान मिलेगा। चन्द्रशेखर बेसबॉल के इंटरनेशनल प्लेयर है। वे बचपन से रक्तदान, पौधारोपण, जैसे समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं। साथ ही खेल जगत मे अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले, राज्य सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

You cannot copy content of this page