DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता आसाम के मझौली में कर रहे हैं प्रचार


देवरीबंगला / आसाम के मझौली विधानसभा सीट पर छत्तीसगढ़ के चुनावी पैटर्न का उपयोग कर मतदाताओं तक पहुंचकर कांग्रेस को जिताने की अपील कर रहे हैं।
आसाम में हो रहे विधानसभा चुनाव में वीरेश ठाकुर व रतिराम कोसमा के नेतृत्व में मझौली विधानसभा क्षेत्र में योजनाबद्ध प्रचार प्रसार, मंडल तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क करके कांग्रेस के पक्ष में कार्य किया जा रहा है। यहाँ के मतदाताओ का रुझान भी कांग्रेस के पक्ष में हो रहा है। मझौली विधानसभा क्षेत्र सेआसाम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के राजीव लोचन पेगू के पक्ष में छत्तीसगढ़ के दल के द्वारा अपने पक्ष में माहौल निर्मित किया गया है। आसाम में पहली बार कोई मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हारेगा यह स्थिति निर्मित की गई है। रतिराम कोसमा के द्वारा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर प्रत्येक बूथ में जाने का प्रयास किया जा रहा है। यहां युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। छत्तीसगढ़ का दल अपना अनुभव भी यहां पर उपयोग कर रहा है। मझौली विधानसभा में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित की जा रही है। दल में सत्येंद्र साहू , जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, चेतन मरकाम, कृष्णा टेकाम, महंत निरोटी, अवध कौमार्य शामिल है।

You cannot copy content of this page